फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2026: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों की करियर-कारोबार में बढ़ेगी परेशानियां

Mon, 01 Jun 2026 10:51 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2026: राहु गोचर से कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस समय नए लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar 2026: छाया ग्रह राहु 31 मई 2026 को शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कर चुके हैं। खास बात यह है कि, शतभिषा नक्षत्र को राहु का स्वयं का नक्षत्र माना जाता है, इसलिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषियों की मानें, तो राहु के इस बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है। इन जातकों को मानसिक तनाव और निर्णय लेने में कठिनाई जैसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र, इन राशियों के लिए शुभ रहेगा जून का महीना
विज्ञापन

2 of 4
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी भी निवेश को जल्दबाजी में लेने से बचें। यदि खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। वरिष्ठ व्यक्ति के साथ विचारों में टकराव होने की संभावना है। छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भी अपेक्षा से अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। हर निर्णय सोच-समझकर लेते हैं।
Weekly Lucky Horoscope: जून का पहला सप्ताह इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, चमक उठेगी किस्मत और होगा लाभ
विज्ञापन

3 of 4
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है। परिवार और करीबी लोगों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। गलतफहमियों के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उभरने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में रुकावटें आने की संभावना है। आकस्मिक खर्च के कारण वित्तीय असंतुलन महसूस हो सकता है। 
June Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना? पढ़ें मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां
विज्ञापन

4 of 4
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियां और काम का अतिरिक्त दबाव मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना आवश्यक होगा, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि, बेरोजगार लोगों को नए रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत मिलेंगे।
Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश से लेकर बिजनेस तक में होगा जबरदस्त लाभ
June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें