फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2025: राहु करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे पापी ग्रह राहु

Wed, 21 Aug 2024 02:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राहु राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रह सौम्य और कुछ क्रूर होते हैं। राहु-केतु को पापी ग्रह माना गया है। राहु शनि के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो धीमी गति से चलते हैं। यह किसी एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं। राहु हमेशा ही वक्री चाल से चलते हैं। राहु के राशि परिवर्तन के कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता दें कि राहु अगले साल 18 मई 2025 को शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। राहु इस राशि में 5 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। वर्तमान समय में राहु की बात करें तो यह अक्तूबर 2023 से मीन राशि में गोचरस्थ हैं। राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। आइए जानते हैं राहु के साल 2025 में राशि परिरर्तन करने से किन राशि वालों के ऊपर इनकी विशेष कृपा होगी। 

विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
साल 2025 में राहु के राशि परिवर्तन के कारण मेष राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल साबित होगा। इस राशि में राहु आपके एकादश भाव में होंगे। एकादश भाव इच्छापूर्ति और आर्थिक लाभ का माना जाता है। ऐसे में आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी, भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोतों खुलेंगे। करियर और व्यापार में अच्छी सफलता और डील हासिल हो सकती है। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
आपकी राशि से राहु का गोचर छठे भाव में होगा ऐसे में आपके लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आपके शत्रु कमजोर होंगे और उनके ऊपर आप हावी होंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वे अब पूरे होंगे। वाद-विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सफलता हासिल होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
राहु जब शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे तो यह आपकी राशि के तीसरे भाव में रहेंगे। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। जो काम पिछले कई दिनों अधूरे थे वह राहु के राशि परिवर्तन करते ही पूरे होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें