Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है। राहु ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। राहु किसी राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं और यह हमेशा उल्टी चाल से चलते हैं। जब भी राहु का राशि परिवर्तन होता तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक राहु अभी गुरु के स्वामित्व में रहने वाली मीन राशि में विराजमान हैं। जहां पर ये मई 2025 तक रहेंगे फिर राशि बदलेंगे। राहु 18 मई 2025 को मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में राहु 24 नवंबर 2026 तक रहेंगे। आपको बता दें कि कुंभ राशि पर शनि का स्वामित्व प्राप्त है। राहु के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में गोचर से किन-किन राशियों को लाभ मिल सकता है।