Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। साल 2025 में तीन सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि, गुरु और राहु का परिवर्तन का है। शनि जहां 29 मार्च 2025 को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, वहीं गुरु 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब छाया ग्रह माने जाने वाले राहु 18 मई, रविवार को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। राहु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। राहु के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक तो कुछ राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 18 मई को राहु के गोचर करने से कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के जीवन में किस तरह का बदलाव आने के संकेत हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।