फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Gochar 2025: 18 मई को मकर राशि में चन्द्रमा का गोचर, इन 3 राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की

Thu, 15 May 2025 06:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chandra Gochar 2025 Zodiac Effect:18 मई की रात चंद्रमा शनि की राशि मकर में प्रवेश करेगा, जिससे तीन राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। यह गोचर मानसिक शांति और तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा।
विज्ञापन
1 of 4
चंद्रमा का मकर में गोचर - फोटो : adobe stock
Chandra Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर सीधा प्रभाव डालता है। चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलता है। यह गोचर जातक का  मानसिक स्थिति और भावनात्मक ऊर्जा में बदलाव लाता है। हर राशि पर इसका प्रभाव अलग-अलग होता है जो व्यक्ति के जीवन में शुभ या अशुभ फल दे सकता है।
Guru Gochar: आज मिथुन राशि में किया गुरु ग्रह ने प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
18 मई की रात 12:03 बजे चंद्रमा शनि की राशि मकर में प्रवेश करेगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए विष रूप से फलदायी रहेगा। इस दौरान उन्हें करियर में उन्नति,आर्थिक लाभ और मानसिक शांति के योग बन सकते हैं। आइए जानें वे कौन-सी तीन भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें इस चंद्र गोचर से विशेष लाभ मिलने वाला है।
Top 5 Struggling Zodiac Signs: इन 5 राशियों को मिलती है सफलता सबसे देर से, लेकिन बनते हैं सबसे मजबूत इंसान
Jyeshth Sankranti: ज्येष्ठ संक्रांति पर शिव योग का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बौछार
विज्ञापन

2 of 4
चंद्रमा का मकर में गोचर - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। शनि की राशि मकर में चंद्रमा का प्रवेश आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसमें सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और तनाव या अधिक सोच-विचार से दूरी बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। यह समय नई योजनाओं पर काम शुरू करने और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन

3 of 4
चंद्रमा का मकर में गोचर - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी छवि एक जिम्मेदार और तेजतर्रार व्यक्ति की बन सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं। आप विवादों से दूरी बनाए रखेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
चंद्रमा का मकर में गोचर - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। पारिवारिक और रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से भी संतोषजनक रहेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें