फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी के दिन घर लाएं ये शुभ चीजें, आर्थिक समस्या से मिलेगा छुटकारा

Sat, 30 Aug 2025 12:19 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राधा अष्टमी पर श्रीकृष्ण से जुड़ी कुछ पवित्र वस्तुएं घर में लाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ये कौन सी वस्तुएं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Radha Ashtami 2025 - फोटो : Adobe stock
Radha Ashtami 2025: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इन दिन राधा रानी का जन्म हुआ था, जिन्हें श्रीकृष्ण की प्रेमिका और उनकी आराध्या संगिनी माना जाता है। इस वर्ष राधा अष्टमी का पावन पर्व 31 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन राधा जी की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में प्रेम की वृद्धि होती है। राधा अष्टमी पर श्रीकृष्ण से जुड़ी कुछ पवित्र वस्तुएं घर में लाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ये कौन सी वस्तुएं हैं।

Ganesh Chaturthi 2025: जानें गणेश उत्सव के दस दिनों का महत्व और प्रत्येक दिन का भोग
Ganesh Visarjan 2025: अनंत चतुर्दशी के पहले कब-कब किया जा सकता है गणपति विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त और तिथि
विज्ञापन

2 of 5
कब है राधा अष्टमी 2025? - फोटो : Adobe stock
कब है राधा अष्टमी 2025?
इस बार राधा अष्टमी की तिथि 30 अगस्त की रात 10 बजकर 46 मिनट से आरंभ होकर 1 सितंबर की सुबह 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। पूजा के लिए 31 अगस्त को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक का समय अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा। इस दौरान मंदिरों में जाकर राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए या घर पर विधि पूर्वक पूजन करने पर भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

3 of 5
peacock feather - फोटो : adobe stock
1. बांसुरी 
श्रीकृष्ण की बांसुरी की धुन राधा रानी को अत्यंत प्रिय थी। इसी कारण राधा अष्टमी पर घर में बांसुरी लाने की परंपरा है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सामंजस्य का वातावरण बना रहता है। बांसुरी को घर में किसी पवित्र स्थान पर रखें।

Pitru Dosh: आप भी कर रहे हैं इन परेशानियों का सामना तो कुंडली में हो सकता है पितृ दोष, जानें उपाय

4 of 5
कंबद का पौधा - फोटो : Adobe Stock
2. कंबद का पौधा
माना जाता है कि कंबद वृक्ष की डालियों पर बैठकर श्रीकृष्ण मधुर बांसुरी बजाया करते थे। इसलिए राधा अष्टमी के दिन कंबद का पौधा लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे आंगन, बालकनी या घर के किसी खुले स्थान पर लगाएं। माना जाता है इस पौधे से घर में सुख-समृद्धि आती है और वातावरण शुद्ध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोरपंख  - फोटो : adobe stock
3. मोरपंख 
भगवान कृष्ण के श्रृंगार में मोरपंख का विशेष स्थान है। मोरपंख सदैव उनके मुकुट पर सजा रहता है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा का वाहक भी माना जाता है। राधा जी को भी मोरपंख अत्यंत प्रिय है। राधा अष्टमी पर मोरपंख घर लाना शुभ माना जाता है। इससे परिवार पर राधा-कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है।

Radha Ashtami 2025: कब है राधा अष्टमी 2025? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सामग्री की लिस्ट




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें