फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: कई वर्षों बाद बने ये नौ दुर्लभ योग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और शुरू होगा अच्छा समय

Tue, 17 Oct 2023 03:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नवरात्रि में वर्षों बाद 9 तरह के दुर्लभ योग बन रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में अच्छे और खराब समय दोनों का प्रभाव ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर अफनी चाल को बदलते रहते हैं जिससे कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग बनते हैं। आपको बता दें इस समय शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और इस नवरात्रि में वर्षों बाद 9 तरह के दुर्लभ योग बन रहे हैं। नवरात्रि में बने इस तरह के दुर्लभ योग से कुछ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। 

15 अक्तूबर- पद्य, बुधादियत्य और चित्रा नक्षत्र का योग 
16 अक्तूबर- छत्र और स्वाती नक्षत्र का योग
17 अक्तूबर- प्रीति, आयुष्मान और श्रीवास्य का योग
18 अक्तूबर-  सर्वार्थ सिद्धि  और अमृत सिद्धि योग
20 अक्तूबर- रवि योग 
21 अक्तूबर- त्रिपुष्कर योग
24 अक्तूबर- अमृतकाल और वृद्धि योग
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि पर कई वर्षों बाद बने इस तरह के योग का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आपके लिए आने वाला समय बहुत ही अनुकूल साबित होगा। सभी लोगों का सहयोग और प्यार आपकी तरफ बना रहेगा। लोग आपके तरफ आर्कषित होंगे। धन लाभ के अच्छे मौके हासिल होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए वेतन में वृद्धि या फिर नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। दापंत्य जीवन सुखमय और शांतिपूर्वक बीतेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए नवरात्रि पर बना 9 दुर्लभ योग आपको हर एक मोर्चे पर लाभ ही लाभ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से सभी तरह के कार्यों पूरे होंगे। अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार और करियर में इन दिनों नई ऊचांईयों का प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी मिल सकती है जिसको आप अच्छी तरह के पूरा करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों का आपको सहयोग मिलेगा ।
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लिए आने वाला समय बहुत ही अनुकूल साबित होगा। हर एक कार्य में अच्छी सफलता हासिल होगी। किस्मत का अच्छा साथ मिलने से आप कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग और जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए नए मौके इंतजार कर रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

Shani: शनि का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में होगा धन लाभ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें