सितंबर की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाली है। महीने के पहले ही दिन दो प्रभावशाली योग नवपंचम योग और लाभ दृष्टि योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। नवपंचम योग का संबंध गुरु और शनि की विशेष स्थिति से है। जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव के संबंध में होते हैं, तब यह योग बनता है। वहीं लाभ दृष्टि योग का निर्माण बुध और मंगल के बीच होगा। 1 सितंबर को दोनों ग्रहों के बीच 60 डिग्री का कोण बनेगा, जिसे ज्योतिष में अनुकूल माना जाता है।
इन ग्रहों की स्थिति कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। करियर, आर्थिक स्थिति, कारोबार और शिक्षा से जुड़े मामलों में इन्हें अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।