फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजकेसरी राजयोग से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, घर-नौकरी-व्यापार में बढ़ेगा सुख

Tue, 01 Sep 2026 11:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajkesari Yog In Kark Rashi: 7 सितंबर को कर्क राशि में गजकेसरी योग का निर्माण होने वाला है। यह समय कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और उनके भौतिक सुख में वृद्धि देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Gajkesari Yog In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला
Gajkesari Yog In Kark Rashi: गजकेसरी योग ज्योतिष के सबसे प्रभावशाली योगों में से एक माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य से जोड़कर देखा गया है। मान्यता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में आर्थिक मजबूती के साथ कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, गजकेसरी राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है और सितंबर में यह खास संयोग देखने को मिलेगा। बता दें, 7 सितंबर 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इसके अलावा कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं, इसलिए इस योग का प्रभाव और भी विशेष माना जा रहा है। इस संयोग से कुछ राशि वालों को धन लाभ, सफलता और सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
2 सितंबर से इन चार राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और वाहन खरीदने की इच्छा होगी पूरी
विज्ञापन

2 of 4
Gajkesari Yog In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि गजकेसरी योग आपकी ही राशि में बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ सकता है और कई मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में खुलकर बातचीत करने से मनमुटाव कम हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवन में सुख-शांति बढ़ने के योग हैं। इस समय आपका भौतिक सुख बढ़ेगा।

2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
विज्ञापन

3 of 4
Gajkesari Yog In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सफलता मिल सकती है। आप किसी जरूरी वित्तीय योजना पर काम शुरू कर सकते हैं और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बनेंगे। किसी बड़ी यात्रा पर आप निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं में भी सफलता मिल सकती है।

मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम
विज्ञापन

4 of 4
Gajkesari Yog In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है। इस दौरान घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का अवसर मिल सकता है। आपकी वाणी और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। विवाह के योग बनेंगे और आप साथी को लेकर घर में भी बात कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय खास रहेगा। परिवार में भी सुख-शांति और प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।

सितंबर मासिक राशिफल: इन 4 राशियों के लिए कमाल का रहेगा माह, कन्या राशि वालों के जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें