फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: अक्तूबर के महीने में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा प्रभाव

Tue, 28 Sep 2021 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
planet transit 2021 - फोटो : अमर उजाला
Planets Transit in October 2021 Dates And Effects: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। ग्रहों की चाल और उनके गुण व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य पर खासा असर डालते हैं। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल को बदलते रहते हैं। यह एक विशेष अवधि में मौजूदा राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाते रहते हैं। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब तब इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। हर महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। अब आने वाले अक्तूबर माह में भी एक साथ कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अक्तूबर के महीने में चार ग्रह अपनी राशि बदलेंगे जिसमें बुध, शुक्र,मंगल और सूर्य ग्रह होंगे। महीने के शुरुआती दिनों में ही शुक्र और बुध ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को सूर्य और फिर मंगल का राशि परिवर्तन होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
venus
अक्तूबर में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। शुक्र का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में 2 अक्टूबर 2021 को सुबह 9.35 बजे होगा और 30 अक्टूबर को 15.56 बजे तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वक्री बुध का कन्या राशि में गोचर
बुध ग्रह को तटस्थ ग्रह माना गया है। इसके अलावा बुध ग्रह वाणी,संचार और व्यापार के कारक ग्रह माने गये हैं। वक्री बुध 2 अक्टूबर 2021 को कन्या राशि में सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा और उसके बाद 18 अक्टूबर 2021 को कन्या राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 2 नवंबर 2021 सुबह 9 बजकर 43 मिनट के बाद तुला राशि में गोचर करेंगे।

4 of 5
sun transit
सूर्य का तुला राशि में प्रवेश
सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होती है।तुला राशि में सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर एक बजे होगा और यह ग्रह इस राशि मे 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12.49 बजे तक रहेगा और उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mars transit
मंगल का राशि परिवर्तन
ज्योतिष में मंगल ग्रह को उग्र माना गया है। मंगल ग्रह साहस और पराक्रम के कारक होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह का प्रभाव होता है वे बहुत ही आत्मविश्वास वाले व्यक्ति होते हैं। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होते हैं। तुला राशि में मंगल का गोचर 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1.13 बजे होगा। जहां पर ये 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5.01 बजे तक रहेंगे, इसके बाद मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

अक्तूबर में इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव- मेष, मिथुन, सिंह, तुला,धनु और कुंभ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें