सूर्य का धनु राशि में गोचर
सूर्य- ज्योतिषशास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। फलित ज्योतिष में जीवजगत की सृष्टि एवं आत्मा के कारक सूर्य ग्रह यश, नौकरी और वैभव के कारक है। ये सिंह राशि के स्वामी हैं। मेष राशि इनकी उच्च राशि और तुला राशि नीच मानी गई है। 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से कई जातकों के जीवन में नौकरी और प्रमोशन मिलने की संभावन बढ़ जाती है।
उपाय- सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन स्नान के बाद अर्घ्य अर्पित करें।