फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 02 December 2020: कर्क, सिंह और धनु समेत तीन राशि वालों को मिलेगा लाभ, बाकी के लिए दिन रहेगा मिलाजुला

Wed, 02 Dec 2020 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

दिसंबर महीने की ज्योतिष गणना: किन तरीखों पर राशिनुसार आपको रहना है जरा बचके...
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती भी करेंगे और काम पर भी ध्यान देने में मन लगाएंगे। आज ऑफिस में आपके अनुभव की जरूरत पड़ेगी। कुछ खास मामलों में आपसे मैनेजमेंट विचार-विमर्श कर सकता है। खर्चों में तेजी बनी रहेगी। सेहत का ध्यान जरूर रखें। पेट खराब होने या किसी चोट लगने की संभावना है। सावधानी रखें। निजी जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी से संबंध खुशनुमा रहेंगे, लेकिन झगड़े की नौबत भी आ सकती है। प्रेम जीवन सुख देगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपको संतुष्टि देगा। पैसों की आवक होने से आर्थिक स्थिति अच्छी महसूस होगी। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, जिससे आपके काम करने का तरीका निखरेगा और आपको तारीफ मिलेगी। गवर्नमेंट से कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। भाग्य आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, लेकिन मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। निजी जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव चिड़चिड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिनमान अच्छा रहेगा। बस सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि वही कमजोर रहेगी। नहीं तो मन से तो आप आज राजा होंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत और आपका जोश दोगुना रहेगा, जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से प्रेम की भाषा में बात होगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज रिश्ते में रोमांस का आनंद लेंगे। संतान से सुख मिलेगा। घर गृहस्थी के कामों में थोड़ा रूझान रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिनमान थोड़ा सा नाजुक है, इसलिए सावधानी रखें। मन में अजीब अजीब से विचार आएंगे और एकाग्र होने में समस्या होगी, जिससे कामो में गड़बड़ी होने की आशंका हो सकती है। सावधानी रखें। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने घर परिवार से संतुष्टि रहेगी। परिवार में गाड़ी खरीदने की बात चल सकती है। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। आपके प्रिय के बर्ताव से आप थोड़े निराश होंगे। नौकरी पेशा लोगों को ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में लाभ होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज अपनी कार्यकुशलता का लाभ उठायेंगे। इनकम में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी और खर्चे कुछ हद तक नियंत्रण में आएंगे। कुछ गुप्त आमदनी भी हो सकती है, जिससे आप की बांछें खिल उठेंगी। परिवार में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आज किसी की सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है। दोस्तों का सानिध्य मिलेगा। उनके साथ खूब गप्पे मारेंगे। प्रेम जीवन में खुशी भरा समय रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। काम को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा है। चाहे आपकी सेहत हो या आपका काम दोनों में ही आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। निजी जीवन में जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा। प्रेम जीवन में सुख और समृद्धि की बरसात होगी और अपने प्रिय से दिल की बात करेंगे। आज किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें और ट्रैवलिंग करने से बचें।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज भाग्य आपके साथ खड़ा होगा, इसलिए काम बनते चले जाएंगे। मुंह में मिठास रखेंगे अर्थात सभी से प्यार से बात करेंगे, तो दिन अच्छा जाएगा। नहीं तो आज शाम तक किसी से झगड़ा हो सकता है। कड़वा बोलने से बचें। घर के लोगों का सहयोग आपके हर काम में होगा, जिससे आपको मजबूती मिलेगी। मन में दूसरों को प्यार देने की इच्छा रहेगी, जिससे जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन भी आज सुख शांति से भरा रहेगा। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं दिनमान आपके हक में है।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिनमान थोड़ा सा कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी के साथ दिन की शुरुआत करें। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए खानपान के साथ-साथ अपनी आदतों पर भी ध्यान दे। बेवजह की चिंता से दूर रहे। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। प्रिय से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। निजी जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवन साथी को समझने का समय दें। किसी गलतफहमी को जन्म ना लेने दे। खर्चे बढ़ेंगे, इनकम सामान्य रहेगी। काम को लेकर आप थोड़ा विरोधाभासी रवैया अपनाएंगे। आपको एक आदर्श होकर काम करने में समस्या होगी।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। बिजनेस के लिए आज दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अच्छी सफलता मिलेगी, जिससे दिल खुश हो जाएगा आज आपके कुछ खर्चे भी रहेंगे। इन्वेस्टमेंट में पैसा लगा सकते हैं। निजी जीवन में सुख रहेगा। जीवन साथी मन को शांति देगा। अच्छी-अच्छी बातें करेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। अपने प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने से दिल खुश हो जाएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा और इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपको बिजी रखेगा। नौकरी में साख बचाने के लिए बहुत प्रयास करने पड़ेंगे क्योंकि आपकी परफॉर्मेंस इतनी अच्छी नहीं होगी, जितनी आपसे अपेक्षा की जा रही है। चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। निजी जीवन जरूर सुख देगा, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ परेशानियां होंगी। सेहत ना बिगड़े इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा। आपके अंदर काबिलियत है। उसे बाहर निकाले और काम करें।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान खुशी देने वाला होगा। प्रेम जीवन में खुशी भरे पल आयेगे। प्रिय के साथ खट्टी मीठी बात करने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में भी दांपत्य सुख का अनुभव होगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जहां आप काम करते हैं, वहां का माहौल थोड़ा गर्म होगा। ऐसे में शांति से ही काम निकाल लेंगे, तो बढ़िया होगा। भाग्य की प्रबलता से कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। प्रयास करने की गति बढ़ेगी, जिससे व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। भाग्य साथ देगा, जिससे अच्छी इनकम प्राप्त होगी। खर्चों में कमी आएगी। हालांकि कुछ गुप्त खर्च जरूर होंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। मन में खुशी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें