फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pishach Yoga: क्या होता है पिशाच योग? शनि-राहु बढ़ाएंगे इन राशियों की परेशानी

Sun, 02 Feb 2025 11:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pishach Yog Kya Hai: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में शनि और राहु की युति होने जा रही है। इस ग्रहों की युति से 'पिशाच' नामक योग का निर्माण होगा। इस अशुभ योग के प्रभाव से पांच राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
पिशाच योग - फोटो : amar ujala
मार्च में शनि देव मीन राशि में गुरु के साथ गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के दौरान शनि और राहु के बीच अशुभ युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु की राशि में शनि-राहु की युति से पिशाच योग का निर्माण होगा। शनि और राहु जैसे क्रूर ग्रहों की युति को ज्योतिष में अत्यंत विनाशकारी माना जाता है। इस प्रकार, मार्च में मीन राशि में बनने वाला पिशाच योग पांच राशियों के जीवन पर सीधे प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं कि शनि-राहु का यह पिशाच योग किन पांच राशियों के लिए अशुभ है और इससे क्या नुकसान हो सकता है।

पिशाच योग कैसे बनता है?
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि और राहु ग्रह एक ही घर में स्थित होते हैं, तो पिशाच योग का निर्माण होता है। शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है, जबकि राहु को पाप ग्रह माना जाता है। इन दोनों का मिलन अत्यंत घातक सिद्ध हो सकता है। राहु ग्रह को भ्रम उत्पन्न करने वाला और शनि को अंधकार फैलाने वाला माना जाता है, इसलिए इनकी युति पिशाच योग का कारण बनती है।
  • यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के पहले भाव में राहु और चंद्रमा, पांचवें भाव में शनि, और नवम भाव में मंगल स्थित हों, तो इसे भी पिशाच योग कहा जाता है। ग्रहों की इस स्थिति से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • इसके अलावा, यदि कुंडली में राहु और केतु का संबंध दूसरे या चौथे भाव से हो, तो इसे भी पिशाच योग माना जाता है।
 

Vastu Tips: क्या आप भी दरवाजे पर पायदान रखने में करते हैं ये गलती? सुख-समृद्धि के लिए इन नियमों को रखें याद

Weekly Horoscope (03 to 09 Feb): फरवरी का पहला सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

वसंत पंचमी के 1 दिन पहले शुक्र देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों की रहेगी चांदी

विज्ञापन

2 of 6
पिशाच योग - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। विशेष रूप से प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए। 17 जून तक किसी भी प्रकार के निवेश से बचें और अनावश्यक यात्राओं से दूर रहें।
विज्ञापन

3 of 6
पिशाच योग - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को बिना विचार किए कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेहनत के बावजूद सफलता प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए फिजूलखर्ची से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।

4 of 6
पिशाच योग - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, खासकर रक्त संबंधी बीमारियों से बचाव करना आवश्यक है। सरकारी अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं और गलत तरीके से अर्जित धन वापस करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, अन्यथा रिश्ता टूटने का खतरा हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और अनावश्यक विवादों से बचें।
विज्ञापन

5 of 6
पिशाच योग - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। शनि की स्वराशि होने के कारण अहंकार और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे पारिवारिक शांति पर असर पड़ेगा। रिश्तों को प्राथमिकता दें और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा करीबी लोग आपसे दूर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिशाच योग - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, विशेषकर पैरों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से बजट प्रभावित हो सकता है, इसलिए नए सौदों को अंतिम रूप देने या नए कार्यों की शुरुआत से बचें। इस समय आपके महत्वपूर्ण कार्य भी अटक सकते हैं। हर शनिवार को शनि की मूर्ति के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ प्राप्त होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें