फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

October Monthly Horoscope: सभी 12 राशि के लोग महीने के इस दिन रहें संभलकर, जानें अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा?

Sun, 01 Oct 2023 11:43 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
monthly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान एवं वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। माह की 17-18 तारीख को रहें जरा बचके।

Weekly Horoscope (02-08 Oct): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
संपूर्ण माह अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। अपने सौम्य स्वभाव और सूझबूझ से विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। माह की 16-17 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
माह के आरंभ में पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। काफी दिनों का प्रशिक्षित कार्य संपन्न होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो भी समय अनुकूल रहेगा। माह की 24-25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो माह बेहतर रहेगा किंतु शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य विशेष करके शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मतभेद बढ़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक ट्रस्टों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। माह की 22 23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कार्य व्यापार में तो उन्नति मिलेगी ही सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग आपको नीचे दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। शासन सत्ता का तो पूर्ण सहयोग मिलेगा ही दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधर के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह से सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 03 और 04 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
कार्य व्यापार की दृष्टि से तो माह उत्तम रहेगा किंतु मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता में भी कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। विद्यार्थी वर्ग किसी दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो समय उत्तम है। माह की 6-7 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
माह का आरंभिक ग्रह गोचर कार्य व्यापार में उन्नति तो देगा ही नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के अवसर आएंगे। स्थान परिवर्तन के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 30-31 तारीख को रहें जरा बचके।
 

10 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
अनेक विषमताओं और उतार-चढ़ाव के बावजूद माह अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। किसी न किसी कारण पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आय में भी वृद्धि होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो यह समय बेहतर है। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
शनि देव की साढेसाती के बावजूद आपके कार्य व्यापार में उन्नति दर उन्नति होती रहेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। किसी दूसरे देश के लिए वीजा अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो यह समय उत्तम रहेगा। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
कार्य व्यापार की दृष्टि से तो माह बेहतर रहेगा किंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना भी करना पड़ेगा इसलिए अपव्यय से बचें। आय का स्रोत बढ़ेगा। किसी भी तरह के बैंक से संबंधित कर्ज का लेनदेन करते समय नियमों शर्तों को गंभीरता पूर्वक जांच कर लें। सरकारी विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें