धनु राशि- अक्टूबर का माह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन से कठिन हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। नए कार्य-व्यापार आरंभ करने हों, नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने हों, अथवा विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का भी आवेदन करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। शासन सत्ता से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। 11 और 12 तारीख को रहें जरा बचके।