फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 30 September 2020: मिथुन, कन्या और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ,पढ़ें बुधवार का राशिफल

Wed, 30 Sep 2020 06:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, 30 September, 2020                   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...



 
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत मजबूत होने से कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य भी आज आपके पक्ष में होगा जिससे काम जल्दी से और कम मेहनत से ही पूरे होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांटिक अंदाज में बिताएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे काम को लेकर अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा लेकिन शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव अपनी दस्तक दे सकता है। मन में धार्मिक विचार आएंगे। लोगों की भलाई करेंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी ट्रैवलिंग पर बिजी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी और एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे जिससे शादीशुदा जीवन संवर उठेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिये दिनमान अच्छा रहेगा। बस इसी बात को लेकर झड़प करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और धन की हानि संभव है, इसलिए कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी रोमांटिक रहेगा और आज के दिन को खुशी खुशी बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर ट्रैवलिंग करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और गवर्नमेंट से लाभ होगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बेवजह दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें, नहीं तो मुसीबत उठानी पड़ सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। खर्च में बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय को शादी के लिए मना सकते हैं। काम के सिलसिले में मेहनत से काम लेकर सफल होंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान काफी क्रिएटिव और प्रेम भरा रहेगा जिससे आपका प्रिय खुश हो जाएगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान सामान्य रहेगा। बिजनेस में उत्तम लाभ होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने किसी पुराने या अटके हुए काम को पूरा करेंगे।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। मां जी से विशेष लगाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन इधर उधर ध्यान होने से काम पर ध्यान कम रहेगा, जिससे कुछ गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान बढ़िया है और जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं वो भी अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे। कुछ लोगों का विवाह पक्का होने के बारे में अच्छी सूचना मिल सकती है। भाग्य प्रबल रहेगा जिससे कामों में सफलता प्राप्त होगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। हल्के खर्चे भी होंगे। धार्मिक कामों में मन लगाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। भाग्य की प्रबलता और अपनी मेहनत से काम में सफल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।
 

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। कार्य में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और अपनापन रहेगा। एक दूसरे का प्यार महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान खूबसूरत रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा सावधानी से काम करना होगा।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बेवजह की चिंता तनाव बढ़ाएगी। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। अपने अनुभव का लाभ उठाएंगे। लोगों से तारीफ मिलेगी। इनकम में मजबूती आएगी। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान सामान्य है। सावधानी रखना जरूरी होगा नहीं तो प्रिय किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें