फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope: अक्तूबर में इन 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे मनचाहे परिणाम

Wed, 01 Oct 2025 01:29 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

October Lucky Horoscope 2025: महानवमी के साथ अक्तूबर की शुरूआत हो चुकी है। यह महीना न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। माह के प्रारंभ में ही बुध कन्या राशि में उदय होंगे। इसके बाद वह 3 अक्तूबर 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
October Lucky Horoscope 2025 - फोटो : अमर उजाला
October Lucky Horoscope 2025: महानवमी के साथ अक्तूबर की शुरूआत हो चुकी है। यह महीना न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। माह के प्रारंभ में ही बुध कन्या राशि में उदय होंगे। इसके बाद वह 3 अक्तूबर 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। वह कन्या से निकलकर तुला राशि में आएंगे। फिर 9 अक्तूबर को सुख-सौभाग्य के कारक ग्रह शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
 
17 अक्तूबर को ग्रहों के राजा सूर्य कन्या से अपनी यात्रा को विराम देते हुए शुक्र की राशि यानी तुला में आएंगे। यहां बुध के होने से दोनों ग्रह बुधादित्य योग का निर्माण भी करेंगे। इसके अलावा 19 अक्तूबर को गुरु बृहस्पति मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे, जो ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक होगी।
 
24 अक्तूबर को फिर बुध वृश्चिक राशि में अपना स्थान लेंगे। माह के अंत में ग्रहों के सेनापति मंगल 27 अक्तूबर 2025 को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान कई ग्रह अन्य ग्रहों के साथ युति भी करेंगे, जिससे कई शुभ योग भी बनेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए अक्तूबर माह बेहद ही खास रहने वाला है। ग्रहों की कृपा से इन राशि वालों को जीवन में कई बड़े सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आप अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई दूसरा काम भी देखेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अक्तूबर बेहद ही खास रहने वाला है। आपको नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। इस महीने सेहत में भी कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। मानसिक शांति का एहसास होने से कुछ नया सोचने में सफल रहेंगे। हालांकि, आपकी सफलता के नए द्वार भी इस माह खुलेंगे। आप अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई दूसरा काम भी देखेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
आध्यात्मिक विकास होने से मानसिक शांति जीवन में आएगी। इस दौरान आत्मविश्वास सातवें आसमान पर भी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के अक्तूबर में अटके काम बनेंगे। कोई योजना जो आप व्यापार में लागू करना चाहते हैं वह सफल तरीके से आप लागू करेंगे। माह के मध्य की अवधि में मन में नकारात्मक प्रभाव को कम करने में आप कामयाब रहेंगे। मार्केट में अटका धन मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहर होगी। आध्यात्मिक विकास होने से मानसिक शांति जीवन में आएगी। इस दौरान आत्मविश्वास सातवें आसमान पर भी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। 

October Grah Gochar 2025: अक्तूबर में होगी ग्रहों की उथल-पुथल, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य सभी बदलेंगे चाल

4 of 5
नई उम्मीदों और सफलताओं से भरा यह समय आपको लक्ष्य तक लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने से घर में खुशियां आएंगी। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की सेहत में चल रही परेशानियां दूर होगी। कुछ नया करने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जो छात्र विदेश जातक शिक्षा लेना चाहते थे, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। परीक्षा में अच्छे अंक भी आपको मिलेंगे। नई उम्मीदों और सफलताओं से भरा यह समय आपको लक्ष्य तक लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने से घर में खुशियां आएंगी।

Budh Rashi Parivartan 2025: बुध करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, मेष सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशहाली


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लव लाइफ शानदार रहेगी। कला में निखार लाने के सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आपके लिए यह समय कल्याणकारी बदलावों से भरा रहेगा। व्यापार में हुए नुकसान से बाहर निकल आएंगे। आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रोजेक्ट आएंगे, जिनकी सहायता से आप सफलताओं और तरक्की को हासिल करेंगे। लोगों का आपके प्रति आकर्षण बढ़ेगा। विवाह के मार्ग में आ रही समस्याएं दूर होगी। इस दौरान प्रेम विवाह के लिए अगर आप परेशान थे, तो परिवार वाले मान सकते हैं। कुल मिलाकर लव लाइफ शानदार रहेगी। कला में निखार लाने के सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे।

Saturn Venus Conjunction 2025: शनि-शुक्र की युति से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों को हो सकता है अच्छा लाभ

 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें