फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturn Venus Conjunction 2025: शनि-शुक्र की युति से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों को हो सकता है अच्छा लाभ

Wed, 01 Oct 2025 12:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saturn Venus Conjunction 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार दिवाली से पहले शनि-शुक्र का संयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्छा साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र-शनि की युति इन राशियों को होगा लाभ - फोटो : अमर उजाला
Saturn Venus Conjunction 2025: 20 अक्तूबर 2025 को दीपोत्सव का महापर्व दिवाली मनाई जाएगी। लेकिन उसके पहले शनि और शुक्र एक दूसरे के आमने-सामने रहेंगे। जिसके कारण शनि पर शुक्र की द्दष्टि और शुक्र पर शनि की द्दष्टि पड़ेगी। वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को न्यायाधीश और कर्मफलदाता माना जाता है। जबकि शुक्र को धन, सुख और वैभव का कारक माना जाता है। ये दोनों ही ग्रह दिवाली से पहले एक दूसरे के आमने-सामने रहेंगे। शनि अभी मीन राशि में वक्री हैं लेकिन दिवाली से पहले यह मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रह सकता है। कुछ राशि वालों को अचानक से धन की प्राप्ति और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इस योग के चलते किन-किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
दिवाली से पहले मेष राशि वालों के लिए शुक्र और शनि का संयोग बहुत ही शुभ फलदायी साबित हो सकता है। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस योग के चलते आय के नए-नए स्त्रोत भी देखने को मिल सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है उनको नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। अगर इस दौरान आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। इस दौरान आपकी योजनाएं सफल होंगी और इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

Budh Rashi Parivartan 2025: बुध करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, मेष सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशहाली

विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृष राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र और शनिदेव की युति बहुत शुभ साबित होगी। आपको नई तरह की योजनाएं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान अचानक से धन की प्राप्त होगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको एक साथ कई मौके मिल सकते हैं। जिन लोगों ने धन का निवेश कर रखा है उनको इससे रिर्टन अच्छा मिल सकता है। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में रुचि रखते हैं उनके लिए शनि-शुक्र की युति उनके बीच में नजदीकियां बढ़ा ससते हैं। इस दौरान आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

Surya Nakshatra Gochar 2025: 10 अक्तूबर तक सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पैसा और काम दोनों में मिलेगी सफलता

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के शनि-शुक्र की युति अच्छा फल देने के लिए बाध्य रहेंगे। इस दौरान मीन राशि वालों के लिए आने वाले दिन बहुत ही सकारात्मक सिद्ध होंगे। करियर-कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं पर भारी रहेंगे, जिससे आपको समाज में एक नई पहचान मिलेगी। कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। जो लोग संपत्ति या वाहन की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं उनको इससे लाभ मिलेगा। 

Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासिक राशिफल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें