मेष राशि
मेष राशि के जातकों को लिए नवंबर का महीना काफी अच्छा जा रहा है। दरअसल इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना और गुरु का वक्री होना बहुत ही लाभ देने वाला साबित होगा। मेष राशि में शनि ग्यारहवें भाव में जबकि गुरु दूसरे भाव में वक्री हुए हैं। अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं। करियर और व्यापार में लाभ के साथ अच्छा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। जो काम लंबे समय से रूके हुए हैं वह अब जल्द ही पूरे होंगे। सुखों में वृद्धि और सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी।