फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि होंगे मार्गी और वक्री गुरु मिलकर दिलाएंगे इन राशि वालों को कोई बड़ा फायदा, जानें कौन सी हैं राशियां

Wed, 06 Nov 2024 02:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

नवंबर माह में गुरु वृषभ राशि में रहते हुए वक्री हैं और शनि 16 नवंबर को अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी होंगे। इससे कुछ राशियों के ऊपर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
shani margi 2024: 16 नवंबर को शनि होंगे मार्गी - फोटो : अमर उजाला
नवंबर का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। नवंबर में शनि ग्रह जोकि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं 16 नवंबर को अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए वक्री से मार्गी होने वाले हैं। वहीं देवगुरु जो 13 महीनों में अपनी राशि बदलते हैं इस समय शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान हैं। गुरु इस साल पूरे इसी राशि में रहेंगे। देवताओं के गुरु बृहस्पति और कर्मफलदाता शनि एक लंबे समय तक किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं जिस कारण से जब-जब इनका गोचर या फिर चाल में बदलाव आता है तो हर एक राशि के लोगों के जीवन पर इसका असर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी और गुरु के वक्री होने का लाभ सबसे ज्यादा किन राशि के लोगों को मिलेगा। 

Shukra Gochar 2024: धनु राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों के धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को लिए नवंबर का महीना काफी अच्छा जा रहा है। दरअसल इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना और गुरु का वक्री होना बहुत ही लाभ देने वाला साबित होगा। मेष राशि में शनि ग्यारहवें भाव में जबकि गुरु दूसरे भाव में वक्री हुए हैं। अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं। करियर और व्यापार में लाभ के साथ अच्छा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। जो काम लंबे समय से रूके हुए हैं वह अब जल्द ही पूरे होंगे। सुखों में वृद्धि और सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। 

Vivah Muhurat 2025: जानें साल 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
आपकी राशि में गुरु लग्न भाव और शनि दशम भाव में विराजमान होंगे। आपके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा जाएगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। जो काम जो काफी समय से अटके हुए थे वह अब जल्द ही पूरे होंगे। कार्यों में आ रही अड़चनें इसके बाद से दूर होती जाएंगी। कर्जो से मुक्ति मिलेगी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में नए प्रस्ताव, वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। करियर में धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि में गुरु का ग्यारहवें भाव में वक्री और शनि का आठवें भाव में मार्गी होना आपके लिए किसी तरह के चमत्कार या वरदान से कम नहीं है। गुरु और शनि देव दोनों की कृपा आपके ऊपर रहने वाली है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने के अच्छे योग बन रहे हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। व्यापार से अच्छा लाभ और नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें