Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026: नवंबर का तीसरा सप्ताह यानी 16 से 22 नवंबर 2026 तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में गुरु और मंगल सिंह राशि में रहेंगे, जबकि केतु भी इसी राशि में स्थित रहेंगे। 16 नवंबर को सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, बुध तुला राशि में मार्गी और शुक्र कन्या राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे।
सप्ताह के अंतिम दिन यानी 22 नवंबर को शुक्र कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान सिंह राशि में मंगल-गुरु की युति भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगी। वहीं, शनि पूरे सप्ताह मीन राशि में वक्री रहेंगे। ग्रहों के इन बदलावों से कुछ राशियों के लिए तरक्की और नए अवसरों के योग बन सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को आर्थिक मामलों, रिश्तों और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं, 16 से 22 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।