वृश्चिक राशिफल वार्षिक 2024
- फोटो : istock
नौ ग्रहों में सबसे धीमी ग्रह शनिदेव, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पूरे वर्ष चौथे भाव में गोचर करेंगे। पंच महापुरुष राजयोग में से एक शश राजयोग का निर्माण करेंगे। शनिदेव के इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान न सिर्फ आप अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे बल्कि आपको कार्यस्थल पर भी बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खास तौर से वह जातक जो राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें शनिदेव की कृपा से बहुत बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी।