फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Prediction 2024:धनु राशि के जातकों को नए साल में मिलेगी पदोन्नति, जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी

Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
dhanu varshik rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
New Year Sagittarius Horoscope: धनु राशि के जातक हमेशा सत्य की खोज में रहते हैं। इसका प्रतीक धर्नुधर है, जिसके पीछे का शरीर घोड़े का होता है। ज्ञान और गति इस राशि का जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण है। मजा करने वाले, थोड़े लापरवाह और उत्साह से भरे ये लोग विस्तार पूर्वक जीवन जीने में विश्वास करते हैं। ईमानदार और कभी-कभी उद्दंड धनु जातक चुनौतियों को स्वीकारना पसंद करते हैं। हालांकि ये खुद को बुद्धिजीवी से ज्यादा साहसी के रूप में देखते हैं। ये पढ़ने, लिखने, और अज्ञात विषयों की खोज करने में आनंद लेते हैं। आप सभी के मं में सवाल उठ रहा होगा कि आने वाला नया साल धनु राशि के जातकों के लिए क्या लेकर आएगा। आइए जानते हैं धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 में होने वाली 10 भविष्यवाणी। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 11
dhanu varshik rashifal 2024 - फोटो : Istock
  • धनु राशि के जातकों के लिए लग्नेश बृहस्पति साल की शुरुआत में पंचम भाव में मार्गी होंगे। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। खास तौर से छात्र वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा आपको लाभ भी प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति होगी और सोने चांदी में किए गए निवेश से भी भविष्य में मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन

3 of 11
dhanu varshik rashifal 2024 - फोटो : amar ujala
  • धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव पूरे 2024 में तीसरे भाव में गोचर करेंगे और इस भाव में शनि देव का गोचर आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। शनि के इस भाव में गोचर से आपकी मेहनत बढ़ने वाली है और इसके शुभ परिणाम भी आपको प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि भी संभव है। भाई बहनों से मनमुटाव खत्म होने की संभावना है। तकनीकी रूप से भी आप सक्षम होने की ओर गति करेंगे।

4 of 11
dhanu varshik rashifal 2024
  • ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और देवगुरु बृहस्पति के साथ 12 वर्ष के पश्चात उनकी युति होगी। लग्नेश और भाग्येश की यह युति आपके जीवन को पूरे तरीके से बदलने का कार्य करेगी। इस दौरान आपके घर में किसी संतान का आगमन भी हो सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आप शिक्षक है तो इस दौरान आपके सम्मान की वृद्धि भी संभव है।
विज्ञापन

5 of 11
dhanu varshik rashifal 2024 - फोटो : Pixabay
  • धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 में एक बड़ा परिवर्तन तब होगा जब आपके लग्न के स्वामी देवगुरु बृहस्पति छठे भाव में गोचर करेंगे। पूरे वर्ष 1 मई के पश्चात उनका गोचर छठे भाव में ही होगा। ऐसे में देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करने का काम करेगा। खासतौर से जो किडनी और लीवर के पेशेंट हैं उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। हालांकि कार्यस्थल के लिहाज से देखें तो देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपको अपने ऑफिस में अच्छे परिणाम देगा और विदेशी संबंधों से भी लाभ होने की संभावना है। इस साल आपकी पूजा पाठ में रूचि बढ़ सकती है वहीं कर्म कांड से भी लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 11
dhanu varshik rashifal 2024
  • जब साल 2024 की शुरुआत होगी तो उस समय देवगुरु बृहस्पति और कर्म प्रधान ग्रह शनि दोनों की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर होगी और भाग्य के स्वामी सूर्य का गोचर आपके लग्न में होगा। ऐसे में शनि और बृहस्पति की दृष्टि आपके भाग्य की वृद्धि करने वाली होगी। साल के शुरुआती 4 महीने आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा कुछ धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

7 of 11
dhanu varshik rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • धनु राशि के जातकों के लिए पाप ग्रह मंगल 15 मार्च को शनि देव की राशि कुंभ में गोचर करेंगे और शनि देव के साथ युति मनाएंगे। दोनों पाप ग्रहों की युति तीसरे भाव में होगी जो की 23 अप्रैल तक रहेगी। तीसरे भाव में इन दोनों ग्रहों का गोचर आपको अत्यधिक सफलता देने वाला रहेगा। इस दौरान कार्य की अधिकता रहेगी लेकिन आपको प्रसिद्ध भी प्राप्त होगी। अगर आप कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो उसमें भी आपको विजय प्राप्त हो सकती है। पैतृक संपत्ति से मुनाफा होगा। किसी कंपनी या फैक्ट्री में काम करते हैं तो आपको उच्च पद भी प्राप्त हो सकता है। जमीन से जुड़े मामलों में भी मंगल का यह गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा।

8 of 11
dhanu varshik rashifal 2024
  • धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 में पूरे वर्ष राहु का गोचर मीन राशि में होगा और आपके चौथे भाव में विराजमान राहु आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर के आएंगे। राहु के इस गोचर के कारण पारिवारिक तनाव या फिर घर में क्लेश का वातावरण बन सकता है। कार्य स्थल पर आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपके कार्य में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन जो जातक विदेश जाना चाहते हैं या विदेश में रहकर ही अपना कारोबार कर रहे हैं उन जातकों के लिए साल 2024 में राहु का गोचर लाभकारी रहने वाला है। ऐसे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं पीएचडी करने के लिए वीजा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो जाएगी।

9 of 11
dhanu varshik rashifal 2024 - फोटो : rahu ketu
  • भौतिक सुख सुविधा और स्त्री के कारक ग्रह शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे और अति बलवान हो जाएंगे। 24 अप्रैल तक शुक्र की युति राहु के साथ आपके चौथे भाव में रहने वाली है। इस अवधि में आप किसी संपत्ति को खरीद सकते है। आपकी वाहन लेने की इच्छा पूरी हो सकती है वहीं कार्य स्थल पर किसी महिला के साथ आपकी दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। राहु शुक्र की युति से आप परिवार के सदस्यों की सुख सुविधा पर खूब धन खर्च करेंगे।

10 of 11
dhanu varshik rashifal 2024 - फोटो : rahu ketu
  • धनु राशि के जातकों के लिए रहस्य और धर्म के कारक केतु पूरे वर्ष दशम भाव में गोचर करने वाले है। केतु का यह गोचर आपके कार्य स्थल पर आपको शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस साल आपको अपनी टीम को लीड करने का मौका मिलने वाला है। इस केतु की कृपा से आपको अपने पिता के व्यापार में भी फायदा होगा। इस साल आप अपने शत्रुओ को परास्त करने में पूरी तरह से सफल होंने वाले है। धर्म कर्म और आध्यात्म में आपकी रूचि होगी और धार्मिक यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

11 of 11
dhanu varshik rashifal 2024
  • प्रेम संबंध के लिहाज से देखे तो साल 2024 आपके जीवन के लिए एक अच्छा साल रहने वाला है। पंचम भाव में गुरु का होना साल की शुरुआत में शुभता लेकर के आने वाला है। इस साल आपको जिस प्रेमी की तलाश थी वो पूरी होने वाली है। प्रेम में विश्वास की भावना से आप अपने रिश्तें को आगे बढ़ाने की इच्छा रखते है और आप उसमें कामयाब भी होंगे। यह साल आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं विदेश घूमने के लिए भी जा सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें