फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023 Predictions: साल 2023 में ग्रहों के गोचर से इन 4 राशि वालों की कुंडली में बनेगा धन राजयोग

Thu, 29 Dec 2022 08:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साल 2023 में बुध और शुक्र ग्रह के गोचर से राजयोग बनने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
Powerful Dhan Rajyog: वैदिक ज्योतिष मे ग्रहों के संयोग से कई तरह के राजयोग का निर्माण होता है। राजयोग का मतलब जीवन में हर तरह की सुख, समृद्धि, धन-दौलत और ऐशोआराम से होता है। नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में नए साल के शुरुआती महीनों में ही राजयोग का संयोग बन रहा है। साल 2023 में बुध और शुक्र ग्रह के गोचर से राजयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार सबसे पहले शुक्र ग्रह 15 फरवरी को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करते हुए राजयोग का निर्माण होगा। फिर इसके बाद बुध ग्रह को गोचर होते ही दूसरा राजयोग बनेगा। साल के शुरुआती महीनों में राजयोग बनने से इसका शुभ प्रभाव कई जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा। साल 2023 में बने इस राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि के लोगों को मिलने के संकेत हैं। इन राशि के जीवन में धन लाभ और करियर में उन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिरकार कौन से वे 4 राशियां जिन्हें सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
साल 2023 में बनने वाले राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा मिथुन राशि के जातकों का मिलेगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी क्योंकि इन्हे अच्छा धनलाभ मिलने के संकेत हैं। साल 2023 में शुक्र का गोचर आपकी कुंडली में कर्म स्थान पर होगा जिससे लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ गुरु के साथ युति से हंस राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस राजयोग का शुभ और समृद्धि प्रदान करने वाला माना योग माना गया है। साल में आपको लाभ के अच्छे अवसर  प्राप्त होंगे। आपके शत्रुओं का नाश होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के कई प्रस्ताव मिल सकते हैं और पदोउन्नति मिल सकती है। इसके अलावा बुध के गोचर से भद्र राजयोग भी बनेगा जो जातक के व्यापार में चौगुना लाभ देकर जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए साल  2023 के शुरुआत में बना राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। अच्छा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस साल आपके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली होगी। साल 2023 में धनु राशि के जातकों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। वैवाहिक और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलताएं प्राप्ति होंगी। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
साल 2023 के शुरुआती महीनों में बना राजयोग आपका भाग्योदय करने में सहायक सिद्ध होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के अच्छे संकेत हैं। नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों के लिए साल अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
इस राशि के लिए राजयोग वरदान साबित होगा। अचानक से धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लगे हुए जातकों को वर्ष 2023 में अच्छा मुनाफा हो सकता है। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिलेगा। जमीन और मकान में पैसे का निवेश करने के लिहाज से समय बहुत ही शुभ है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें