फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर शनि-शुक्र की युति, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Mon, 25 Aug 2025 04:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Navpancham Yog on Hartalika Teej 2025: भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज है। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन सुखमय और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
Hartalika Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
Navpancham Yog on Hartalika Teej 2025: भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज है। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन सुखमय और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा पर्व में महादेव और देवी पार्वती की उपासना की जाती है। इस बार शिव-पार्वती की पूजा के लिए कई शुभ संयोग बने हुए हैं, जो ज्योतिष दृष्टि से भी खास है। दरअसल, हरतालिका तीज पर शनि मीन और शुक्र मिथुन राशि में विराजमान होंगे है। इस दौरान दोनों 120 डिग्री पर आकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा इस तिथि पर सूर्य अपनी राशि सिंह में रहकर कृपा बरसाएंगे, तो चन्द्र कन्या राशि में संचरण करेंगे। वहीं इस दिन हस्त नक्षत्र का संयोग भी रहने वाला है, जिसके स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में ग्रहों की कृपा से कुछ राशि वालों को करियर, व्यापार और रिश्तों में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। हरतालिका तीज के मौके पर आपको लगभग हर क्षेत्र में शुभ संकेत मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। हरतालिका तीज के मौके पर आपको लगभग हर क्षेत्र में शुभ संकेत मिल सकते हैं। सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस करने वालों को खासतौर पर व्यापार विस्तार और वेतन वृद्धि का अवसर मिल सकता है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। निवेश के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान घर परिवार व जीवनसाथी के साथ आपको कहीं बाहर घूमने का भी मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
यह समय सिंह राशि वालों के लिए करियर के नए अवसर लेकर आया है। आप जो भी फैसला लेंगे उनसे वर्तमान से लेकर भविष्य तक लाभ होगा। इस दौरान विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिल सकता है। हालांकि नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय शुभ और संतुलित रहेगा। रिश्तों में प्रेम का संचार आपके मन को प्रसन्न रखेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि वालों को विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। निवेश से अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा। वाहन ले सकते हैं। घर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों की अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन का तनाव कम और कुछ नई दिशा आपको प्राप्त होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

Chandra Grahan 2025: ग्रहण काल बनेगा इन राशियों के लिए शुभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
 

Rajyog 2025: इन राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, गुरु बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें