आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं और पुराने कर्ज या आर्थिक तनाव से राहत मिलेगी।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला समय काफी सौभाग्यशाली साबित हो सकता है। इस समय शनि और गुरु का जो शतांक योग बन रहा है, वह लंबे समय से चल रही परेशानियों को दूर करने में सहायक रहेगा। आपके जीवन में जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, अब उनमें तेजी से प्रगति होगी। गुरु के धन भाव में स्थित होने से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं और पुराने कर्ज या आर्थिक तनाव से राहत मिलेगी। वहीं शनि के वक्री होने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, खासकर करियर और व्यापार में। पारिवारिक जीवन की बात करें, तो रिश्तों में मिठास आएगी, पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। आपकी बातचीत और संवाद शैली बहुत प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप सामाजिक और पेशेवर दोनों ही क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। एकाग्रता में वृद्धि होगी और पढ़ाई में मन लगेगा। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।