फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag panchami 2024: यदि आप भी हैं पितृ दोष से पीड़ित, तो आज नाग पंचमी पर जरूर करें ये उपाय

Fri, 09 Aug 2024 06:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
नागपंचमी 2024 - फोटो : amar ujala
Nag panchami 2024: आज यानी 09 अगस्त को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित है। सावन माह में मनाए जाने वाले  इस त्योहार में भगवान भोलेनाथ के साथ नाग देवता की भी पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। महाभारत, नारद पुराण और स्कन्द पुराण आदि में नाग देवता की पूजा के विधान का उल्लेख मिलता है। ये तिथि 9 अगस्त को सुबह 8.15 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 10 अगस्त को सुबह 06.09 समाप्त होगी। यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष या पितृदोष है तो नागपंचमी पर कुछ विशेष उपाय करके इसके दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
August 2024 Vrat Tyohar: अगस्त में हैं सावन शिवरात्रि, नागपंचमी से लेकर जन्माष्टमी तक के त्योहार, देखें यहां 

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी की पूजा इस कथा के बिना है अधूरी, पढ़िए सम्पूर्ण कथा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
नागपंचमी - फोटो : iStock
जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प योग या पितृ दोष होता है उनका जीवन परेशानियों से भरा होता है। इन परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए जातक को नागपंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 8
नागपंचमी - फोटो : freepik
नागपंचमी के दिन श्रीमद भगवद पुराण और श्री हरिवंश पुराण का पाठ करना चाहिए इससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है। 

4 of 8
नागपंचमी - फोटो : अमर उजाला
माथे पर शिवजी को चंदन अर्पित करके खुद का चंदन का तिलक लगाएं। इसके साथ ही घर में सुबह शाम कपूर जलाने से पितृदोष दूर होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
नागपंचमी - फोटो : iStock
नागपंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाएं और पूरे विधि विधान से इसकी पूजा करें। इस उपाय से आर्थिक लाभ होगा और साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
नागपंचमी - फोटो : iStock
नागपंचमी के दिन चांदी का बना नाग नागिन का जोड़ा किसी मंदिर में दान करना शुभ होता है। इससे धनलाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 8
नागपंचमी - फोटो : Istock
नाग पंचमी के दिन शाम को सूर्यास्त होते ही नाग देवता के नाम पर मंदिरों और घर के कोनों में मिट्टी के कच्चे दिए में गाय का दूध रखें। 
विज्ञापन

8 of 8
नागपंचमी - फोटो : अमर उजाला
पितृ दोष से मुक्ति के लिए इस दिन नाग की पूजा प्रत्यक्ष मूर्ति या चित्र के रुप में की जाती है। इस दिन सर्पों का दूध से स्नान कर उनकी पूजा करने का विधान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें