फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को मिल सकता है अच्छा लाभ

Wed, 07 Aug 2024 02:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nag Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला
Nag Panchami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता माने गए हैं। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा और व्रत रखने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और भय दूर होता है। इस वर्ष नाग पंचमी के दिन कई तरह के दुर्लभ योग बन रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार नाग पंचमी पर 5 तरह के दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। नाग पंचमी के दिन सुख-वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र ग्रह और बुधदेव मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। इसके अलावा नाग पंचमी पर शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहते हुए शश राजयोग का निर्माण करेंगे। चंद्रदेव कन्या राशि में होंगे और राहु के साथ समसप्तक योग का निर्माण करेंगे। ग्रहों के अलावा नागपचंमी पर शुभ और सिद्ध योग भी बनेगा। नागपंचमी पर एक साथ कई तरह के योग बनने के कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। जिसमें से कुछ राशि के लोगों के लिए नाग पंचमी का त्योहार बहुत ही शुभ और तरक्की दिलाने वाला होगा। आइए जानते हैं नाग पंचमी पर किन-किन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ।
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए नाग पंचमी के दिन 5 तरह के राजयोग का बनना बहुत ही शुभ फलदायी साबित हो सकता है। भाग्य का अच्छा साभ आपको मिलेगा। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। बिगड़े काम जल्द ही पूरे होंगे। नौकरी पेशा जातकों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिल सकता है। नई योजनाओं में आपको अच्छी सफलता और अनुभव का लाभ आपको मिलेगा। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मेष राशि के अलावा वृषभ राशि के जातकों को भी नाग पंचमी पर बने पांच राजयोग का फायदा मिलेगा। आपकी आय में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी में अच्छे प्रस्ताव आपके सामने मिल सकते हैं। आपकी पारिवारिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए नाग पंचमी पर बना दुर्लभ और शुभ योग बहुत ही फलदायी साबित हो सकता है। आपकी लोकप्रियता में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का फल मिलेगा और आय में दोगुने से ज्यादा वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो जातक किसी व्यापार से संबंधित हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है जो आने वाले दिनों में  बहुत ही लाभ दिलाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें