फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Zodiac Signs: रहस्यमयी होते हैं इन चार राशि के लोग, इन्हें जान पाना है मुश्किल

Fri, 23 May 2025 02:17 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद 12 राशियां है। इन सभी का अपना स्वामी ग्रह भी है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति रहस्यमयी, भावुक, हंसमुख व आत्मविश्वासी बनता है। लेकिन आज हम केवल उन राशियों के नाम जानेंगे, जिन्हें रहस्यमयी माना गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Mysterious Zodiac Signs - फोटो : adobe
Mysterious Zodiac Signs: आपने अक्सर अपने आसपास कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा, जो रहस्यमयी किस्म के होते हैं। इन लोगों का मन अक्सर शांत रहता है। आमतौर पर ऐसे लोगों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि यह लोग अपने विचारों, भावनाओं और लक्ष्यों को मन में रखते हैं। हालांकि यह लोग सामाजिक कार्य व अन्य गतिविधियों में अपनी पूरी भागीदारी दिखाते हैं। चूंकि ये लोग रहस्यमयी होते हैं, इसलिए बातों को छुपाने में ये माहिर माने जाते हैं। इस कारण कई बार रिश्तों के प्रति इनका बर्ताव जान पाना मुश्किल होता है। परंतु ज्योतिष में इसे ग्रहों का प्रभाव माना जाता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में मौजूद 12 राशियां है। इन सभी का अपना स्वामी ग्रह भी है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति रहस्यमयी, भावुक, हंसमुख व आत्मविश्वासी बनता है। लेकिन आज हम केवल उन राशियों के नाम जानेंगे, जिन्हें रहस्यमयी माना गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि वालों को रहस्यमयी माना जाता है। इस राशि के लोग अक्सर अपनी बातों को मन में रखते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि वालों को रहस्यमयी माना जाता है। इस राशि के लोग अक्सर अपनी बातों को मन में रखते हैं। दरअसल, कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है, जो मन का कारक है। चंद्रमा के प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती हैं। कर्क राशि के लोग कला कौशल में आगे होते हैं। अपनी बात मनवाना इस राशि वालों को अच्छे से आता है। लेकिन इन्हें समझना आसान नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
जब भी बात रहस्यमयी राशि वालों की होती हैं, तो कन्या राशि का नाम अवश्य लिया जाता है। ये लोग अपने मन में लक्ष्य रखकर उसपर काम करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
जब भी बात रहस्यमयी राशि वालों की होती हैं, तो कन्या राशि का नाम अवश्य लिया जाता है। ये लोग अपने मन में लक्ष्य रखकर उसपर काम करते हैं। यह मित्रता तो सबसे रखते हैं। परंतु इनके मन में क्या चल रहा है यह जानना थोड़ा मुश्किल है। रिश्तों के प्रति यह ईमानदार रहते है। परिवार में एकता बनाए रखने में इकना बड़ा हाथ होता है। करियर में भी यह सफलता प्राप्त करते है। लेकिन रहस्यमयी होने के कारण इनके भाव जानने के लिए व्यक्ति को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

4 of 5
वृश्चिक राशि वाले बेहद ही रहस्यमय होते हैं। इनकी बातें और काम दोनों अलग-अलग होते हैं। कोई नहीं जानता है कि कब क्या कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले बेहद ही रहस्यमय होते हैं। इनकी बातें और काम दोनों अलग-अलग होते हैं। कोई नहीं जानता है कि यह कब क्या कर सकते हैं। ये लोग अपने में ज्यादा खुश रहते है। अपनी दुनिया में मस्त रहने की इनकी आदत इन्हें सबसे अलग भी बनाती है। इस राशि से मित्रता रखने वाले लोग अक्सर इनकी दाद देते है। परंतु प्रेम जीवन में इन राशि वालों की भावनाओं के बारे में केवल अनुमान लगाया जाता है, क्योंकि यह सभी चीजों को मन में रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि के लोग शांत होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी होते हैं। बिजनेस में यह अपने विरोधियों को केवल अपनी बुद्धि से मात दे सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग शांत होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी होते हैं। बिजनेस में यह अपने विरोधियों को केवल अपनी बुद्धि से मात दे सकते हैं। इनकी बनाई गई नीतियां अक्सर सफल होती हैं। ये लोग भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं लेकिन इनकी भावनाओं को जानना ही अपने में बड़ी चुनौती होती है। करियर में इनके प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

Numerology: दिल के बड़े साफ होते हैं इस मूलांक के लोग, करियर में बनाते हैं अलग पहचान

शनि-शुक्र और चंद्रमा की युति से बना त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के भाग्य में होगा बड़ा बदलाव

Mangal Gochar: 7 जून को मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें मेष और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें