मार्च महीने की शुरुआत मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के साथ हो रहा है। मंगल अपनी राशि मेष में आएंगे जबकि महीने के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य अपने मित्र गुरु की राशि मीन में पहुंचेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का इस महीने आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें मार्च महीने का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपकी राशि के स्वामी मंगल का संचार राशि में होने से इस महीने आप काफी उत्साहित और उर्जावान रहेंगे। लेकिन क्रोध और उग्रता भी आपमें रहेगी जो आपको कई बार परेशान कर सकती हैं। महीने के पहले भाग में आप अपने प्रयासों से कई रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। कई महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। महीने के मध्य में सूर्य का संचार राशि से बारहवें घर में होगा। यह स्थिति बताती है कि महीने के पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध आपके लिए संघर्षपूर्ण रह सकता है आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। पेट संबंधी परेशानी की भी आशंका है ऐसे में खान-पान का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में समरसता बनाए रखने के लिए क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
वृष राशिः गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस महीने आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है, किसी पर भी आंखें बंद करके यकीन न करें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी और अनावश्यक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस महीने संयम बनाए रखें नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है।
मिथुन राशिः खर्च बढ़ेंगे जबकि आय में स्थिति सामान्य रहेगी
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
महीने का पहला भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, आपके कई अधूरे और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको सेहत और धन के मामले में इस महीने काफी समझदारी और सतर्कता के साथ चलना होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे जबकि आय में स्थिति सामान्य रहेगी ऐसे में आपको किसी से आर्थिक लेन-देन भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए संयम से काम लेना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः जोखिम वाले कामों से दूर रहें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह महीना आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपको अपना बजट संभालकर चलना होगा नहीं तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में काम का दबाव बना रहेगा। महीने के उत्तरार्द्ध के बाद स्थिति थोड़ी बेहतर होगी, अधिकारियों से सहयोग एवं लाभ पा सकते हैं। जोखिम वाले कामों से दूर रहें और वाहन चलाते समय भी दूर रहें इससे दुर्घटना की आशंका से बचे रहेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह महीना आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा जो कैरियर के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखना होगा नहीं तो घर के साथ ही साथ पारिवारिक जीवन में भी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में उन्नति के लिए आपको कुछ अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। तेल मसाले वाले खाने से परहेज रखें क्योंकि उदर एवं गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से कष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः कहीं से अचानक लाभ और खुशी का मौका मिल सकता है
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आपके लिए साल का यह महीना सुखद और अनुकूल रहने वाला है। इस महीने आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपके कुछ अधूरे और बिगड़े काम बनेंगे। कहीं से अचानक लाभ और खुशी का मौका मिल सकता है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग जमीन या मकान खरीदने की कोशिश में लगे हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। महीने के अंत में छोटी मोटी परेशानी आती भी है तो आप उसे आसानी से संभाल लेंगे।
तुला राशिः अपने व्यय पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस महीने आपकी राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में चल रहे हैं और महीने के पहले हफ्ते में ही वक्री हो रहे हैं। ऐसे में यह महीना आपकी सेहत के लिए उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आर्थिक मामलों में भी आपको संघर्षपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने व्यय पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें क्योंकि आपको धोखा मिलने की आशंका है। आपके लिए सलाह है कि गैर जरुरी कामों में खुद को उलझाने की बजाय अपने जरुरी कामों पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशिः नौकरी में उन्नति और प्रभाव में वृद्धि संभव है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इन दिनों आप साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं ऐसे में राहत देने वाली बात यह है कि आपकी राशि पर मंगल की स्वगृही दृष्टि है जिससे इस महीने आपके बिगड़े कार्य बनेंगे। नौकरी में उन्नति और प्रभाव में वृद्धि संभव है। कारोबार में भी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका जनसंपर्क बढ़ेगा जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में इस महीने को आप अनुकूल मान सकते हैं, कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि साढ़ेसाती के कारण जो भी सुख और आनंद मिलेगा उसमें थोड़ी कमी रहेगी और कुछ उलझनों का भी सामना करना होगा।
धनु राशिः इस महीने आपके खर्चे बढ़ेंगे
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपके लिए यह महीना कई मामलों में अनुकूल रहेगा। नए लोगों से जान-पहचान होगी और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं उन्हें प्रयास करना चाहिए, सफलता मिल सकती है। इस महीने आपके खर्चे बढ़ेंगे। लेकिन धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि और सक्रियता भी बढ़ेगी, संभव है कि आप तीर्थयात्रा पर जाएं। यात्रा और वाहन के मामले में इस महीने आपको अपना बजट बढ़कर रखना होगा क्योंकि इन मामलों में आपके व्यय बढ़ेंगे।
मकर राशिः कार्यक्षेत्र में काम का दबाव एवं तनाव बना रहेगा
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह महीना आपके लिए संघर्षपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव एवं तनाव बना रहेगा। आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं इनसे सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग की कमी रह सकती है। घरेलू समस्याओं के कारण आप उलझन की स्थिति में रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि मित्रों एवं सगे-संबंधियों से तालमेल बनाए रखें, इनका सहयोग आपको लाभ दिला सकता है।
कुंभ राशिः नौकरी एवं व्यवसाय के मामले में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आपके लिए मार्च का महीना उलझन और परेशानियों वाला रह सकता है। इस पूरे महीने आपको नौकरी एवं व्यवसाय के मामले में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के कारण आप चिंतित रह सकते हैं। कहीं से रुका हुआ धन मिलने में देरी हो सकती है। इस पूरे महीने आपको अपने कार्य में सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें।
महीने के उत्तरार्द्ध में सूर्य का गोचर आपकी राशि में होने जा रहा है। इस महीने आप उत्साहित और उर्जावान तो रहेंगे लेकिन क्रोध और उग्रता भी आपकी बढ़ेगी। अगर इन पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। सिर दर्द एवं मानसिक तनाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह महीना उथल-पुथल वाला रह सकता है आपके संबंध में तालमेल की कमी रह सकती है। सगे-संबंधियों से भी मन मुटाव की आशंका है। धन संबंधी मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।