दिसंबर के महीने में शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में आएंगे जहां शुक्र मंगल का संयोग बनेगा। महीने के तीसरे भाग में मंगल शनि की राशि कुंभ में जाएगा जबकि सूर्य महीने के मध्य में धनु राशि में आएंगे। जबकि बुध महीने के तीसरे भाग में जाकर उलटी चाल चलने लगेंगे। इस महीने ग्रहों की स्थिति में हो रहे परिवर्तन से आपको कितना लाभ और कितना नुकसान होगा जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः आय के साधनों में सुधार और लाभ के योग बनेंगे
2 of 13
मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल महीने के पहले दो भाग में अपनी उच्च राशि में होगा जो आपके लिए शुभ फलदायी है। महीने की 10 तारीख तक आय के साधनों में सुधार और लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति एवं तालमेल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण योजना इन दिनों पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो साल का यह अंतिम महीना आपको बड़ी खुशी देगा।
विज्ञापन
वृष राशिः लाभ और सुख की प्राप्ति होने वाली है
3 of 13
वृष
भाग्य स्थान में शुक्र का होना और आपकी राशि पर शनि की दृष्टि इस बात का संकेत है कि इस महीने आपको परिश्रम और भाग दौर करना पड़ सकता है लेकिन लाभ और सुख की प्राप्ति भी होने वाली है। अपनी मेहनत से आप उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। किसी नई योजना पर आप काम शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर आपकी चिंता और परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशिः आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आपकी राशि के स्वामी बुध की दृष्टि राशि पर होने से महीने के पहले तीन भाग में आपकी आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अनुकूल रहेगी। आपको छोटे मोटे लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। इस महीने आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, सफर के लिए तैयार रहें। 19 तारीख को बुध वक्री होने की वजह से आय में वृद्धि होने के साथ ही साथ खर्च में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: महीना आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
साल अंतिम महीना आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव और मतभेद की स्थिति बनी रह सकती है। नौकरी व्यवसाय में उतार-चढ़ाव एवं अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। आपके लिए सलाह है कि इस महीने उतावलेपन या जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला नहीं लें नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। वैसे महीने की शुरुआत आपके कई काम बनेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे
6 of 13
सिंह राशि
इस महीने आपकी चिंता और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। इन दिनों आपको जोखिम से बचना चाहिए क्योंकि चोट लगने की भी आशंका है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इन दिन आपको अनावश्यक भाग दौड़ करना पड़ सकता है। संतान संबंधी चिंता आपको सता सकती है। वैसे अच्छी बात यह है कि आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः नौकरी व्यवसाय के मामले में भाग्यशाली रहेंगे
7 of 13
कन्या राशि
इस महीने आपके घर में कोई मांगलिक काम हो सकता है या आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा रहेगा। नौकरी व्यवसाय के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कारोबार में लाभ बढ़ेगा, नौकरी में स्थिति बेहतर होगी।
तुला राशिः लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें
8 of 13
तुला राशि
आपकी साढ़ेसाती अपने अंतिम चरण में है ऐसे में आपको पूर्व में किए परिश्रम और मेहनत का फल मिलना शुरु हो सकता है। लेकिन आपकी परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं होगी, धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती नजर आएगी। वैसे आर्थिक मामलों में इस महीने आपकी चिंता बनी रह सकती है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में विवाद संभव है। अनावश्यक कामों में आप उलझे रह सकते हैं।
वृश्चिक राशिः आर्थिक मामलों में बहुत परेशान नहीं होना पड़ेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके लिए साल का अंतिम महीना कई मामलों में उलझन भरा रहेगा। महीने के मध्य भाग में मंगल के राशि परिवर्तन के बाद आपको चोट लगने की आशंका है, सावधानी बरतें। इस महीने आपको काफी परिश्रम और भाग दौर करनी पड़ सकती है लेकिन आय के साधन बने रहेंगे। आर्थिक मामलों में बहुत परेशान नहीं होना पड़ेगा।
धनु राशिः स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है
10 of 13
धनु राशि
इस महीने आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आर्थिक उलझनों एवं पारिवारिक कारणों से आपकी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। कई बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
मकर राशिः भौतिक सुखों की चाहत के कारण खर्च बढ़ेगा।
11 of 13
मकर राशि
इस महीने आप यात्रा कर सकते हैं लेकिन यात्रा बहुत फलदायी होने की उम्मीद कम है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है, ध्यान रखें। भाई-बंधुओं के सहयोग में कमी रहेगी। जो लोग वाहन या भौतिक सुख के साधन खरीदना चाह रहे हैं उनकी इच्छा प्रबल होगी जिससे खर्च बढ़ेगा। मनोरंजन के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।
कुंभ राशिः शुभ कार्यों पर आपके खर्चे होंगे
12 of 13
कुंभ राशि
गुरू की शुभ दृष्टि के कारण इस महीने मान-सम्मान का लाभ मिलेगा और धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन शुभ कार्यों पर व्यय होने से आपको कष्ट का अनुभव नहीं होगा। वैसे आपको चोट लगने की आशंका है इसलिए जो भी काम करें उसमें सावधानी बरतें।
मीन राशिः अचानक धन प्राप्ति होने से खुशी मिलेगी
13 of 13
मीन राशि
आपकी राशि पर गुरू की दृष्टि रहने से साल का अंतिम महीना आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको अचानक धन प्राप्ति होने से खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा और कोई नया काम कर सकते हैं।