आज सितारों की चाल का आपके जीवन पर क्या असर होगा। नौकरी, व्यवसाय, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ पर ग्रहों का कैसा प्रभाव है देख लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है
2 of 13
मेष राशि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। आप अपनी सुख-शांति को एक तोहफे की तरह लें और किसी भी परिस्थिति में उसे ना खोएं।
अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। आज का दिन आप जनसंपर्क व विपणन में व्यस्त रहेंगे। यदि ये ही आपका कार्यक्षेत्र है तब आपकी व्यस्तता का अनुमान ही लगाया जा सकता है। यदि ये आपका क्षेत्र नहीं भी है तब भी आपको अपने आप को सभी के सामने रखने के लिये संपर्कों का सहारा लेना होगा। आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी। हो सकता है कि आपको किसी स्थान पर क्षमा याचना भी करनी पडे़।
विज्ञापन
वृष राशिः आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए।
आज आप अपने साथी की सेहत के प्रति अपना अतिरिक्त झुकाव महसूस करेंगे। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय आपको अपने ही जैसे लोगों से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने प्रयासों में उनकी मदद ले सकें। उनके सुझावों से आपको सफलता मिल सकती है।
अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखिए कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो।
मिथुन राशिः आज आपके प्यार के इजहार का दिन है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा।
आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आज आप पाएंगे कि आपके कैरियर में आपके लिए बहुत सी आश्चर्यजनक बातें छिपी हुई हैं। कोई आपकी कार्य क्षमता को जांच रहा है और आपसे बहुत प्रभावित है। आपको कोई नई नौकरी का निमंत्रण मिल सकता है। इस मौके का लाभ उठा कर आप अपने कैरियर को और आगे बढ़ा सकते हैं। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें
5 of 13
कर्क राशि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी।
यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। आपके लिये आज अवसरों की कमी नही है, आपको सिर्फ उनका लाभ उठाना है। ट्रेवल एजेन्सी हो या एअरलाइन, आपको अपनी ओर से कोशिशें करनी होंगी, जिससे सफलता मिल सके।
आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आएगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है
6 of 13
सिंह राशि
आज आप शायद कुछ आलस सा महसूस करें। लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें कुछ नया करने का प्रयास करें। आप किसी नई रुची में भाग ले सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप अपना अधूरा काम भी पूरा कर सकते हैं।
आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है या फिर किसी को फिर से नौकरी पर रखने का मुद्दा। आप पर इस समस्या का प्रभाव पड़ सकता है। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। उनकी बात मानिये, फिर निवेश कीजिए। आगे चलकर आपको उसका अच्छा लाभ दिखेगा। एक कोशिश तो कीजिए।
विज्ञापन
कन्या राशिः अतिरिक्त खर्चे से बचें
7 of 13
कन्या राशि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब कि आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। आज अपनी जिंदगी का सबसे मुशकिल क्षेत्र चुन लें वो चाहे पैसे से संबंधित हो, घर से या फिर काम से संबंधित हो और उस पर काम करना शुरू कर दें। उस क्षेत्र के हर पहलु को सुलझा लें, कल से शायद आप खुद को एक अलग रास्ते पर पाएं। इससे भविष्य में आपकी उत्पादन क्षमता बढेगी।
यदि आप लंबे समय से काम के बोझ तले दबे हुए हैं तो आज के दिन आपके सहकर्मी इसमें से आपको बाहर निकलने में मदद कर सकते है। इस काम के लिये उनका धन्यवाद दें और काम के अलावा भी दोस्तों के साथ संपर्क बनाए रखें।
आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। जितना खर्च उठा सकें उतना ही खर्च करें। ऐसा तोहफा दें, जिससे आपको और पाने वाले दोनों को खुशी हो। वैसे ये वक्त ऐसा है कि आप अपने खर्चीले होने पर इतरा सकते हैं।
तुला राशिः लतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है
8 of 13
तुला राशि
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई कैरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।
आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आप जानते हैं कि आप में काबिलियत है, इसलिए भविष्य में भी इसी तरह से अपना प्रयास जारी रखें।
आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइये, देखिये कि उसमें कितना बजट लग रहा है। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।
वृश्चिक राशिः खूब सारी प्रशंसा मिल सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। खुशियों का उत्सव मनाने का समय है क्योंकि आपको कोई नजदीकी कुछ खास हासिल कर सकता है। उनको कोई इनाम, अच्छे अंक या फिर खूब सारी प्रशंसा मिल सकती है। उनको और अधिक प्रोत्साहन दें और शाबाशी देना बिल्कुल ना भूलें।
आज किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वर्तमान संबंध पर ध्यान दें। तुलना करने से आपके संबंध में कडुवाहट आ सकती है।
आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। भविष्य में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इसी तरह से प्रयास करते रहें। जल्दी ही आपको आपके प्रयासों के लिए इनाम भी मिल सकता है।
आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे।
धनु राशिः लाभ के समाचार मिलेंगे
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। आपकी दोस्ती में भी तनाव आ सकता है। आज आपका हंस मुख स्वभाव भी कुछ फीका सा ही रहेगा।
आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा।
विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। अपना उत्पादन और ज्यादा बढ़ाने में लग जाइये ताकि ग्राहकों की मांग पूरी कर सकें। हां गुणवत्ता में कोई समझौता मत कीजिएगा नहीं तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
मकर राशिः आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है
11 of 13
मकर राशि
अचानक आईं समस्याएं आज आपको किसी परेशानी में डाल सकती हैं। ये समस्याएं आपके काम में उथल-पुथल भी मचा सकती हैं। समय की इस चुनौती का डट कर सामना करें और जीत हासिल करें। आप फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगे।
आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की सोचें। अगर विवाहित हैं तो घर में रहकर भी आनंद कर सकते हैं। अपने पार्टनर के प्रति रोमांस इजहार करने का आज उत्तम दिन है। आज आपको ये सूचना मिल सकती है कि आपका स्थानांतरण किसी अन्य शहर में कर दिया गया है अथवा आपने स्वयं ही शहर को छोड़क़र अन्यन्त्र जाने की ठानी है। आप जल्दी ही अपने आप को अपने काम के जरिये सिद्ध कर दिखाएंगे। ये एक सकारात्मक मोड़ है, इसलिये घबराने की जरूरत नहीं है।
अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं।
कुंभ राशिः लाभ मिलने की संभावना है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके कुछ रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। आज आपके घर व उसके आस-पास का माहौल आपको संपूर्णता का एहसास कराएगा।
काम और मौज मस्ती दोनो एक साथ, ये आपके कैरियर के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा से ही अपने काम और रुचियों को एक साथ मिलाना चाहते हैं तो आज इससे संबंधित कोई व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि ये अवसर कहीं से भी आ सकता है। आपकी मेहनत और सोच समझ कर बनाई गई योजना ने आपको आपके आगे के कैरियर के लिए तैयार कर दिया है।
यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि ये आपका प्रथम प्रयास है, तब प्राप्तियां औसत हो सकती है। लेकिन सही चुनाव व विकल्पों पर ध्यान देने से आप आज लाभ अवश्य कमा सकते है। इस अवसरों से भरे समय का पूरा आनंद उठाएं।
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। अगर आप सही तरीके और आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ें तो अवश्य ही सफल हो पाएंगे।
आपकी प्रेम भरी जिंदगी का आज सफलतम दिन है। आप जिस महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, उसके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अगर आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिला तो आप कुछ उदासीन हो सकते हैं। ध्यान रखें कि अपनी मेहनत व लगन से ही आप अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे।
व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए।