फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2024: बुध 23 सितंबर को अपनी राशि में करेंगे गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2024: बुध का कन्या राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar 2024: ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 23 सितंबर की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। जहां ये 10 अक्तूबर की सुबह 11 बजकर 19 मिनट  तक गोचर करेंगे, उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ?  इसका ज्योतिषीय  विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। चर्म रोग, एलर्जी तथा दावाओं के रिएक्शन से बचें। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा, विशेष करके विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है, जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत के भी योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक रहेगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मकान वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता तो लाएंगे ही अत्यधिक ऊर्जावान भी बनाएंगे। परिवार के सदस्यों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। चर्म रोग से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामलों से दूर ही रहें।
 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
अपनी स्वयं की राशि कन्या में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों के रुके हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। इन सब के बावजूद साझा व्यापार करने से परहेज करें।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा यद्यपि यात्राओं की अधिकता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उनके लिए समय और अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय अनुकूल रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए भी प्रयास कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से बचें। आर्थिक मामलों में लेनदेन के प्रति सावधानी बरतें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से आय के स्रोतों की वृद्धि करेगा। प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी सर्विस आदि के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से यह समय सफलता दायक रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत के योग। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। विशेष करके कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही किसी भी बड़े से बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य व्यापार में तो उन्नति देगा ही धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान भी बढ़ाएगा। तीर्थ यात्रा करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में आगे रहेंगे। इस अवधि में जो भी कार्य आरंभ करेंगे उसी में सफलता मिलेगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। जिसका परिणाम दूरगामी रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय सर्वदा अनुकूल रहेगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामले में उदासीनता रहेगी, इसलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र कर सकते हैं। हर कार्य और निर्णय बहुत सोच विचार कर ही लें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। योजनाएं तो फलीभूत होंगी ही सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। इस अवधि के मध्य भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें