युवराज चन्द्रपुत्र बुध 09 मई की सुबह 09 बजकर 46 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके अपने परममित्र शुक्र की राशि बृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र स्वयं अपनी राशि बृषभ में पहले से विद्यमान हैं बुध के भी साथ आ जाने से फलित ज्योतिष का महान 'लक्ष्मी-विष्णु' योग का निर्माण होगा। यह योग दो ऐसे शुभ ग्रहों के साथ निर्मित होता है जो परम मित्र भी हों। बुध और शुक्र इस तुला पर बिलकुल खरे उतरते हैं। इस योग में बुध को विष्णु शुक्र को लक्ष्मी की संज्ञा दी गयी है। अपने नाम के अनुसार फल देने वाले 'लक्ष्मी-विष्णुयोग' का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष राशि- आपकी राशि से धनभाव में बना हुआ यह योग आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। रुका हुआ धन आएगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा और महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए और स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह योग अति उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि- आपकी राशि पर बनने वाला ‘लक्ष्मी विष्णु योग’वरदान की तरह है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो, निर्णय लेना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ये योग अति महत्वपूर्ण है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों से संबंधित कोई भी कार्य करवाना हो तो और अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से बारहवें भाव में बनने वाला यह योग विदेशी कंपनियों से लाभ दिलाएगा, यहां तक कि यदि आप विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का भी आवेदन करना चाहें तो परिणाम सुखद रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। मांगलिक एवं सामाजिक कार्यों पर भी खूब धन खर्च करेंगे। गुप्त शत्रुओं से बचते रहे प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य किसी को अधिक कर्ज न दें।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से लाभभाव में बना हुआ ये योग आय के साधन बढ़ाएगा। काफी दिनों से उधार दिया गया पैसा अथवा किसी भी तरह का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी तथा प्रेम विवाह से संबंधित निर्णय आपके पक्ष में होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से दशम कर्मभाव में बना हुआ यह आपके लिए पद और गरिमा के वृद्धि कराएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर व्यय भी करेंगे मकान वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखेंगे तो कामयाबियां कदम चूमेंगी। बड़ी कंपनियों में भी नौकरी हेतु आवेदन करें।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से नवम भाग्यभाव में बना हुआ यह योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पूर्णतः लक्ष्मी विष्णु योग है। अतः धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोई साधना करेंगे तो ईस्ट के दर्शन भी होंगे। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो, अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से समय अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर तथा संतान प्राप्ति के भी योग।
8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से अष्टम भाव में बना हुआ यह योग आपको महाप्रतापी बनाएगा। अपनी स्वयं की कार्यकुशलता से आप कोई बड़ा सम्मान अथवा सामाजिक पद हासिल कर सकते हैं तथा कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा निर्णय लेना चाहेंगे तो उसमें सर्वाधिक सफलता रहेगी। इनमें धोखाधड़ी की भी संभावना रहेगी, इसलिए षड्यंत्रकारी लोगों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से सप्तमभाव में बना हुआ यह योग अति लाभदायक सिद्ध होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी, दांपत्य जीवन में प्रेम और अधिक बढ़ेगा। ससुरालपक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे, किसी भी तरह की कोई मदद भी लेना चाहे तो वह भी मिल जाएगी। व्यापारिक वर्ग विशेषकर के दैनिक व्यापारियों के लिए तो यह समय अति सफलता दायक रहेगा। निर्णय लेने में विलंब न करें शीघ्रता दिखाएं।
10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से छठे शत्रुभाव में बना हुआ यह योग यद्यपि गुप्त शत्रु तो बढ़ाएगा किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो बनेंगे ही रुका हुआ धन भी आएगा। विदेश यात्रा से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा यहां तक कि, विदेशी नागरिकता के लिए भी वीजा आदि का आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से पंचम विद्याभाव में बना हुआ 'लक्ष्मी विष्णु योग' विद्यार्थी वर्ग के लिए भी वरदान से कम नहीं है। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग, रोमांस में अधिक समय नष्ट ना करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। किसी नए कार्य योजना का शुभारंभ कर सकते हैं किंतु ये जब तक पूर्ण ना हो जाए इसे सार्वजनिक ना करें।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से चतुर्थ सुखभाव में बना हुआ यह योग अति उत्तम फल दिलाने वाला सिद्ध होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान-वाहन के क्रय का संकल्प पूर्ण होगा। मित्रों और संबंधियों से अच्छे सहयोग मिलेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, सर्विस आदि के लिए भी आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है। आप को नीचा दिखाने वाले लोग अब मदद करने के लिए आगे आएंगे।
मीन राशि- राशि से पराक्रम भाव में बना हुआ यही योग आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि करेगा इसी योग से भाग्य वृद्धि भी होगी। आप जोखिमपूर्ण निर्णय लेने में पूर्णतया सफल रहेंगे तथा उसका दूरगामी परिणाम भी आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें।