फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 8 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Fri, 08 May 2020 12:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 8 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। प्रियतम से ऐसी बात न कहें जिससे उनका गुस्सा तेज हो। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार वाली तकरार हो सकती है। वहीं प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन अच्छा है। रिश्ते में मजबूती आएगी। भविष्य के लिए आप कोई ठोस योजना बना सकते हैं।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। अगर साथी से दूर हैं तो उनसे मिलने की तड़पन जोर पकड़ेगी। हालांकि फोन से उनसे रोमांसभरी बातें होंगी। शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। घंटों फोन पर बिजी रहेंगे और उनसे रोमांस करेंगे। शादीशुदा लोगों को अपनी संतान के साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा लगेगा। आप कोई टिक टॉक वीडियो बना सकते हैं, जिससे अपनी यादों को आगे बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन कुछ उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
कुछ दिल के खास लोगों से बात करके आप आज काफी भावुक भी होंगे और आपके दिल में प्रेम की भावना रहेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी युगल के आज का दिन सामान्य रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं। आपके आपके प्रिय से झड़प भी हो सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
आपके मन में प्रेम और रोमांस की भावना रहेगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप का प्रेम जीवन भी आज बहुत अच्छे समय में होगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
प्रेम संबंधी मामलों के लिए दिन अनुकूल है। प्रियतम से मिलना संभव हो सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन परेशानियोंभरा रह सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित दिखाई देंगे। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन में खूब रोमांस के अवसर आएंगे। एक दूसरे के प्रति भावनाओं को जाहिर करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास चीज लेकर आ सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के कामकाज को लेकर चिंताएं रहेंगी। इस बीच उनके साथ तनातनी भी हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे हासिल होंगे। प्रियतम के साथ आप आप पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें