फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध ग्रह हुए उदय, इन राशि वालों की आय में होगा इजाफा और मिलेगी सफलताएं

Thu, 14 Sep 2023 03:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mercury transit
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ उदय और अस्त होते हैं। ग्रहों के उदय और अस्त होने का प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। बुध ग्रह 13 सिंतबर 2023 को सिंह राशि में उदय हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह सभी ग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल है। बुध ग्रह व्यापार, बुद्धि, विवेक और वाणी के कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह माना गया है। बुध ग्रह के उदय होने कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते है कौन-कौन सी हैं वे राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का उदय होना बहुत ही लाभ देने वाला साबित हो सकता है। बुध का उदय आपकी कुंडली के चौथे भाव में हुआ है ऐसे में आपके लिए यह शुभ और उन्नतिकारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलताएं हासिल होंगी। आपको सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों का साथ और सहयोग मिलेगा ।
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है। साथ ही बुध और सूर्य के संयोग से बना बुधादित्य राजयोग आपको हर तरह का लाभ दिलाने में शुभ साबित होगा। अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का उदय होना करियर-कारोबार में उन्नति दिलाएगा। व्यापार करने वाले जातकों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपको मेहनत का अच्छा फल आपको हासिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें