फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit: बुध का तुला राशि में प्रवेश, व्यापार और करियर में किसे मिलेगा फायदा

Sun, 20 Sep 2020 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Mercury transit 2020: वक्री-मार्गी अवस्था में भोग करते हुए बुध तुला राशि पर 1 माह 24 दिन तक गोचर करेंगे - फोटो : अमर उजाला
नवग्रहों में बुद्धि, वाणी एवं व्यापार के कारक ग्रह बुध अपनी स्वराशि कन्या की यात्रा समाप्त करके 22 सितंबर को सायं 04 बजकर 53 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचार काल में ये 14 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 30 मिनटपर वक्री होंगे और 3 नवंबर की रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर पुनः मार्गी होंगे। वक्री-मार्गी अवस्था में भोग करते हुए बुध तुला राशि पर 1 माह 24 दिन तक गोचर करेंगे उसके बाद 28 नवंबर की सुबह 07बजकर 02 मिनट पर बृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तुला शुक्र की राशि है जिनसे इनकी परस्पर मित्रता है अतः जिनकी जन्म कुंडलियों में बुध की स्थिति अच्छी है उनके लिए शुभफल ही प्राप्त होंगे किंतु अशुभ स्थिति में फल उतने अच्छे नहीं कहे जाएंगे। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशि के माने गए हैं जबकि कन्या राशि इनके लिए उच्चराशि है। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से सप्तम भाव में बुध का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। नए कार्य-व्यापार का आरंभ तो कर ही सकते हैं। नौकरी में भी परिवर्तन चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्यो का निपटारा होगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना सफल रहेगा। आपकी राशि पर इनकी सप्तम दृष्टि पड़ रही है इसलिए स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है सावधान रहें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से छठे शत्रु भाव में बुध का गोचर मिलाजुला फल कारक रहेगा। अधिक कर्ज के लेन-देन से सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करने के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में भी मनमुटाव बन सकता है। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। इनकी हानिभाव दृष्टि के प्रभावस्वरूप अत्यधिक खर्च तथा कष्टकर यात्रा के योग।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से पंचम भाव में बुध का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों को तो शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुणे भी करेंगे। इनकी लाभभाव पर पूर्ण दृष्टि के प्रभाव स्वरूप बड़े भाइयों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से चतुर्थभाव में बुध का गोचर उतना लाभ नहीं दे पाएगा जितनी आप आशा कर रहे हैं किंतु, मकान-वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। इनकी कर्मभाव पर पूर्ण दृष्टि के प्रभाव स्वरूप कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नया व्यापार भी आरंभ करना चाह रहे हों अथवा किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। समाज के प्रतिष्ठित लोगों तथा शीर्ष अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से पराक्रम भाव में बुध का गोचर कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर आप विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। भाइयों से रिश्ते बिगड़ने न दें। इनकी भाग्यभाव पर दृष्टि के प्रभावस्वरूप नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी तथा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- आपके राशि स्वामी बुध का धनभाव में जाना आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद, आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। बुध की अष्टम भाव पर पूर्णदृष्टि के प्रभाव स्वरूप स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें, कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

8 of 13
राशि
तुला राशि- आपकी राशि में बुध का आना हर तरह से अच्छी सफलता प्राप्ति के संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता की दृष्टि से गोचर बेहतरीन है। प्रेम संबंधी मामलों में मधुरता आएगी। प्रेमविवाह करने का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। इनकी सप्तम भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप दैनिक व्यापारियों को अच्छे लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

9 of 13
राशि
बृश्चिक राशि- राशि से बारहवें भाव में बुध का गोचर कई तरह के मिले जुले परिणाम देगा। आपके ऐश्वर्य की वृद्धि तो होगी ही यात्रा देशाटन की भी अधिकता रहेगी। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी इस सफल रहेगा। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। झगड़े विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले ही बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। छठे शत्रु भाव पर इनकी पूर्णदृष्टि के प्रभावस्वरूप गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहना पड़ेगा, अन्यथा दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर सामान्यतः अच्छा ही कहा जाएगा यद्यपि, कार्य व्यापार में कुछ बाधा आने के बाद ही सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा शीर्ष अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते मजबूत होंगे। इनकी पंचम विद्याभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, प्रेम विवाह के भी योग।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से कर्मभाव में बुध का गोचर मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा की वृद्धि के योग बनाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा तो होगा ही राजनीतिज्ञों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से भी सहयोग के योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन क्रय करने के भी योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। इनकी सुख भाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप मित्रों तथा संबंधियों से भी अच्छे संबंध बनेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से भाग्यभाव में बुध का गोचर आरंभ में कुछ कार्यबाधा के बाद ही अच्छी सफलता की ओर अग्रसर करेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। पराक्रमभाव पर इनकी दृष्टि के प्रभावस्वरूप भाइयों में मतभेद न पैदा होने दें। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सामर्थ्य का उपयोग अच्छे कार्यों में करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से अष्टमभाव में बुध का गोचर स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग, एलर्जी एवं दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहने की ओर संकेत कर रहा है। आपके यश एवं प्रभाव की वृद्धि तो होगी किंतु, कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विभाग से तो दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। धनभाव पर इनकी दृष्टि के फलस्वरुप किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा तो होगा ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें