Mercury Nakshatra Transit 2026: 7 फरवरी को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह धनिष्ठा नक्षत्र से अपनी यात्रा को विराम देते हुए शतभिषा नक्षत्र में एंट्री करेंगे। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं। संयोग की बात यह है कि, वर्तमान में बुध कुंभ राशि में विराजमान हैं और यहां राहु पहले से मौजूद हैं। ऐसे में बुध राहु के साथ युति करते हुए उनके नक्षत्र में भी प्रवेश करने वाले हैं। यह अद्भुत संयोग दुर्लभ माना जाता है, इसलिए कुछ राशि वालों को बुध-राहु के शुभ प्रभाव से अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। इन जातकों को व्यापार में मनचाहा लाभ, शान-शौकत से जुड़ी चीजों की प्राप्ति, नौकरी के अवसर और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।