आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
केतु के इस गोचर का मेष राशि पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। परिवार में मनमुटाव और अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। छात्र वर्ग परीक्षा को लेकर अत्यधिक चिंतित रहेंगे और यह चिंता उन्हें मानसिक तनाव की ओर ले जा सकती है। व्यापारियों के लिए इस समय प्रॉपर्टी का सौदा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान उम्रदराज जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।