Mauni Amavasya 2025: आज मौनी अमावस्या का पर्व है और इस साल मौनी अमावस्या पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है। दरअसल दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ 144 वर्षों बाद प्रयागराज में जारी है। 13 जनवरी से महाकुंभ आरंभ हुआ और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। प्रयागराज में चले रहे महाकुंभ के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। वैदि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल मौनी अमावस्या पर काफी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल मौनी अमावस्या के दिन तीन प्रमुख ग्रह एक ही राशि में है, जिसके कारण त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मौनी अमावस्या पर चंद्रमा, सूर्य और बुध तीनों ही शनि की राशि मकर में हैं। इन तीन ग्रहों के मकर राशि में युति से त्रिवेणी योग निर्माण हो रहा है। वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, मकर राशि पर बुध की नवम द्दष्टि होने से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। मौनी अमावस्या पर स्नान करने का विशेष महत्व होता है और दुर्लभ संयोग के चलते सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस संयोग से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां है जो बहुत ही भाग्यशाली साबित होने वाली है।
Mauni Amavasya Live: मौनी अमावस्या आज, जानें घर बैठे किस तरह पा सकते हैं कुंभ स्नान का पुण्य