वृषभ राशि- राशि से लाभभाव में मंगल का गोचर आपके लिए अकारक होते हुए भी आय के स्रोत बढ़ाएगा किंतु, परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। इसे ग्रह योग समझकर तुलना दें, परिवार में विघटन न पैदा होने दें। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।