फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जून राशिफल: मंगलवार को मिलेगी कामयाबी या चुनौतियों से होगा सामना, जानें क्या कहता है भाग्य

Tue, 16 Jun 2020 07:15 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 16, 2020 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
 
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 16 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता से काम में आगे बढ़ेंगे। शादीशुदा लोगों का ग्रहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और किसी बात को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं। दिल में खुशी भी रहेगी। आपके कुछ काम पूरे होंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत अच्छे परिणाम नतीजे लेकर आएगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। सेहत में भी सुधार होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतों में कमी आएगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और आप आज कुछ नई चीज खरीद पर घर में ला सकते हैं जिससे घर में खुशी होगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। बीच-बीच में कुछ बातें हो सकती हैं जो मतभेद उत्पन्न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरे अच्छे से फोकस कर पाएंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे फिर भी आपकी संतुष्टि पूरी तरह से नहीं हो पाएगी इसलिए शांति बनाए रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ निराशा हो सकती है। आप अपनी ओर से कोशिश करेंगे कि अपने प्रिय को खुश रख सकें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार भी गति पकड़ेगा और नौकरी पेशा लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। इनकम काफी अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। किसी अच्छे काम पर पैसा खर्च करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक चिंता में रहेंगे फिर भी भाग्य मजबूत होने से काम रुकेंगे नहीं, अच्छे से पूरे होंगे। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा संभल कर काम करना होगा। किसी से झड़प हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूती से चलेगा और जो प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल रहेंगे। कुछ नए काम करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा। जीवन साथी को कोई फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ समय गुजरेगा। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। खर्च में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। धार्मिक काम में करेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। यात्रा करने से बचें।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में पूरी कोशिश करेंगे और इसका असर भी आपको देखने को मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज तनाव रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि कमीशन बेस काम है तो आज अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएंगे और काम के सिलसिले में भी आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप दूसरों की सेवा और भलाई का काम करना पसंद करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही मजबूत रहेगा। एक दूसरे से अच्छे से बर्ताव करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज बढ़िया नतीजे मिलेंगे। रोमांस बढ़ेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। कोई नया सामान खरीद कर लाएंगे। काम के सिलसिले में भी बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान लगा पाएंगे। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे लेकिन इनकम बढ़ेगी जिससे आप खुश होंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक बीतेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पूरी एनर्जी से हर काम को करेंगे। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी, इसलिए आपको चैन की नींद आएगी। परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती हैं, उसका ध्यान रखें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन भी खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें