फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल के नीचभंग राजयोग से किन-किन राशियों को होगा लाभ, 18 सितंबर को बनेगा आर्थिक प्रगति के योग

Thu, 03 Sep 2026 04:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे जिससे नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों को फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
कुंडली में नीचभंग राजयोग - फोटो : amar ujala
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 18 सितंबर को मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं लेकिन यहां पर मंगल का नीच खत्म हो जाएगा, क्योंकि कर्क राशि में गुरु मौजूद हैं जिसे इनका नीचत्व भंग हो जाएगा। जिसके कारण नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति और पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है और गुरु का कर्क राशि में होने से और नीचभंग राजयोग बनने से करियर, कारोबार के मामलो में बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों पर नीचभंग राजयोग का शुभ प्रभाव रहेगा। 
  
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं और मंगल का कर्क राशि में गोचर होना फिर नीचभंग राजयोग का बनना बहुत ही विशेष महत्व रखता है। नौकरीपेश जातकों को नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभावक्षेत्र बढ़ेगा। करियर-कारोबार से जुड़े लोगों को किसी पुराने प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ होगा। जमीन, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। निवेश संबंधी मामलों में आपको बहुत ज्यादा सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आपके आर्थिक मामलों को मजबूत करेगा। इस दौरान लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। लेन-देन के मामलों में कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। आपको अतिरिक्त लाभ के कुछ मौके मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों को करियर-कारोबार में अच्छे और सुनहरे मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको इस दौरान किसी बड़े प्रोजेक्ट में जुड़ने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में कोई नई तरह की साझेदारी और विस्तार की योजना बन सकती है। आपके लिए आय के नए-नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। 

जन्माष्टमी 2026: राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जानें किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
कर्क राशि में मंगल का नीचभंग राजयोग आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। नौकरी में प्रमोशन, नई तरह की जिम्मेदारी और बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। जो लोग विदेश से जुड़े कामों में दिलचस्पी रहते हैं उनको कई तरह के मौके मिल सकते हैं। 

शुक्र का तुला में गोचर: इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, 64 दिनों तक मिलेगा लाभ

सितंबर मासिक राशिफल: इन 4 राशियों के लिए कमाल का रहेगा माह, कन्या राशि वालों के जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

शुक्र गोचर 2026: 64 दिन तक तुला राशि में रहेंगे शुक्र, इन 6 राशियों के प्रेम-करियर और धन में आएगा सुधार

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें