18 सितंबर को मंगल मिथुन से कर्क राशि में आ चुके हैं। कर्क राशि में मंगल का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि मंगल इस राशि में नीच के होते हैं यानी मंगल के प्रभाव में कमी आने लगती है। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से गुरु संग युति भी बन गई है। 18 सितंबर को मंगल और गुरु दोनों ही कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर किसी न किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर आने वाले दिनों में मंगल के गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके दशम भाव में हुआ है। दशम भाव करियर और कार्यक्षेत्र से जुड़ा होता है।
ऐसे में आने वाले दिनों में आपको कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।
मंगल के कर्क राशि में गोचर से और गुरु संग युति होने से इस दौरान तुला राशि वालों को जमीन और संपत्ति के मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है।
मंगल के गोचर करने से आपको किसी जरूरी मसलों पर बहुत ही सोच-विचार कर फैसला लेना होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।