Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके स्वामी चंद्रमा हैं और ज्योतिष में दोनों ही ग्रह अपने अलग-अलग प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, इसलिए मंगल का कर्क राशि में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इसके अलावा कर्क राशि में पहले से ही गुरु भी विराजमान हैं। ऐसे में मंगल और गुरु की युति बनेगी, जिसे शुभ माना जाता है। हालांकि, कर्क मंगल की नीच राशि है, जिससे मंगल के प्रभाव में कुछ कमी आ सकती है। ऐसे में 12 राशियों पर इस गोचर का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मंगल के कर्क गोचर से किस राशि वालों को लाभ मिलेगा और किन लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
2 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मंगल आपकी कुंडली के चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपकी ऊर्जा और कार्यक्षमता कुछ कमजोर पड़ सकती है। किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
3 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
मंगल आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको धन से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। अपने काम को पूरा करने के लिए मेहनत ही आपको प्रभावशाली बनाएगी।
4 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मंगल आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान विरोधियों से सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों और वाणी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से काम लें। हालांकि, धन लाभ के भी योग बनेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत अनुकूल नहीं माना जाएगा। आपको घर-परिवार में तनाव झेलना पड़ सकता है। किसी विवाद के बढ़ने से आप वाणी पर नियंत्रण खो सकते हैं। अगर पहले से कोई समस्या चल रही है, तो इस गोचर की अवधि में आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
6 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का द्वादश भाव में गोचर बहुत अच्छा नहीं माना जाएगा। आपक करियर, नौकरी, परीक्षा को लेकर अधिक सोच विचार करेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ने की भी संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
7 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए इस दौरान परिस्थितियां मिले-जुले परिणाम देने वाली रह सकती हैं। धन लाभ आपको होगा, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा शत्रु वर्ग के लोग फायदा उठा सकते हैं। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।
8 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
मंगल वर्तमान में आपके दशम यानी कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए व्यापार में थोड़ी सावधानी रखें और योजनाओं को आगे बढ़ाने से पहले अच्छी तरह विचार करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा।
9 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
मंगल के प्रभाव में आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर भी मिल सकते हैं। सही दिशा में मेहनत और समझदारी आपका सम्मान बढ़ा सकती है। एक साथ नए-नए अवसर आपको देखने को मिल सकते हैं।
10 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
मंगल का गोचर कुछ मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। लंबे समय से लंबित कामों के अचानक संपन्न होने के मामले में मंगल कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। महत्वपूर्ण फैसलों में धैर्य बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
11 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान नकारात्मकता को नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान अटके हुए कार्यों में गति आने की संभावना रहेगी। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से आप मुश्किल परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल सकेंगे।
12 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने के बजाय परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें। बिना पूरी जानकारी के किसी नई योजना में निवेश न करें। संबंधों को भी बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। लेन-देन में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अतिरिक्त आय के कई तरह के सुनहरे मौके मिलेंगे।
मीन राशि
आर्थिक मामलों में जिन बड़े नुकसान की आशंका थी, वह कुछ हद तक दूर होगी। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ने की संभावना है। कठिन समय में लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।