Mars Transit 2022: 27 जून को मंगल करेंगे अपनी स्वराशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mars transit 2022: मंगल अति उत्साही,ऊर्जावान,आग्नेयास्त्रों,सेना तथा जमीन जायदाद के कारक हैं इनके राशि परिवर्तन का आम जन पर सीधा असर पड़ता है।
- फोटो : अमर उजाला
महान पराक्रमी ग्रह और पृथ्वी पुत्र मंगल 27 जून की सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ देवगुरु बृहस्पति के साथ चल रही इनकी युति भी समाप्त हो जाएगी। इनके मेष राशि में प्रवेश के साथ ही ‘रूचक योग’का निर्माण होगा जो जन कल्याणकारी रहेगा। जिन जातकों की जन्मकुंडली में ये केंद्र में गोचर करेंगे उनके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेंगे। जिनके अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए भी बहुत नुकसानदेय नहीं रहेंगे। सभी राशियों के लिए इनके गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलतादायक सिद्ध होंगे। इनके द्वारा बनाए गए ‘रुचक योग’ का पूर्ण शुभ प्रभाव आपके जीवन में दिखाई देगा। यह योग उन लोगों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा जो सरकारी नौकरी,पुलिस,सेना,रियल स्टेट,ट्रांसपोर्ट और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता के लिए प्रयास कर रहे होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। मित्रों एवं संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि के योग। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से सम्बंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। अपने अदम्य साहस के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव के गोचर करते हुए मंगल ‘रुचक योग’का निर्माण करेंगे इसलिए इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करता हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ही ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जो लोग नीचा दिखाने में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है। धर्म और अध्यात्म की वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि विदेश में शिक्षा ग्रहण हेतु प्रयास करना चाह रहे हों तो अधिक सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अलगाववाद से दूर रहें।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें । कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें । बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आए।अपने ही घर में गोचर करते हुए मंगल के शुभप्रभाव स्वरूप किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी अवसर आएंगे । प्रशासनिक सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। किन्तु दांपत्य जीवन में कड़वाहटआएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा किंतु परेशान न हो ऐसी ग्रह स्थितियों में शीघ्र सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। यह योग उन लोगों के लिए अधिक प्रभावशाली रहेगा जो व्यर्थ के झगड़े विभाग तथा मुकदमों में उलझे हुए हैं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी । विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ग्रह बेहतर है।अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए मंगल प्रतियोगी छात्रों के लिए तो अच्छी सफलता दिलाएंगे किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो कुछ दिन के लिए निर्णय बदल दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं देशाटन का लाभ मिलेगा। वीजा के लिए आवेदन करने की दृष्टि से समय अनुकूल।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बेहतरीन रहेगा यद्यपि,सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों एवं संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से भी बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। आपकी सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर रहेंगी। योजनाएं गोपनीय रखें।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। अपनी कार्यकुशलता तथा ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया प्रयास रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी भी तरह की पैतृक संपत्ति का विवाद-मुकादमा भी सुलझाना चाह रहे हों तो ग्रह प्रभाव और अनुकूल रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतन रहें। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग है।