लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपको रोमांस और रोमांच आकर्षित करेगा। भावनाओं के प्रवाह में मत बहें। लव पार्टनर के साथ आनंद का समय का है। एक प्यारा साथी पाने से आप बहुत खुश और भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):पति-पत्नी का स्वास्थ्य आपको चिंता में डाल सकता है। कुछ बदलावों के लिए तैयार रहें जो आपको चकित करेंगे। अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाये। आज अपने साथी के साथ समय बिताने का आनंद मिलेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आपके दिमाग में बहुत सारे विचार हैं और आप इसके बारे में अपने पार्टनर से बात करना चाहते हैं। यदि आप तैयार नहीं हैं तो अपने साथी के साथ अपने विचारों के बारे में बात मत करें सही समय का इंतज़ार करें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप भावनात्मक हो रहे है आपको पार्टनर से भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। तनाव से रिश्ते को खराब न करने दें । आपसी सहमति से समस्याओं का हल निकालने में मदद हो सकेगी। इससे आपके और आपके साथी के बीच संबंध और समझ में सुधार होगा। पारस्परिक समझ प्यार को मजबूत प्रदान करेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज पति-पत्नी के लिए अच्छा दिन है। दोनों के बीच आपसी संबंध अच्छा होगा। युगल जो शादी में रुचि रखते हैं उनके लिए एक अच्छा दिन है। प्रेमी से मतभेद हो सकता है परन्तु जल्द ही सम्बन्ध सामान्य हो जायेगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाएंगे और अपने लव पार्टनर को जीवन साथी बनाने के बारे में सोचेंगे। प्रेमी को शादी का प्रस्ताव दें सकते हैं। उचित समय है एक दूसरे के लिए आपका प्यार और समझ प्रबल होगी।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने दोस्त के साथ छुट्टियों या लॉन्ग ड्राइव के लिए जा सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताने का आनंद लें सकते है। उपहार के रूप में एक फूल या गिफ्ट सम्बन्धों में आकर्षण लाएगा। दिन यादगार बनाने के लिए और अधिक समय बिता सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज प्रेम व्यक्त करने का अनुकूल दिन नहीं है। साथी के बीच कुछ गलतफहमी या असहमति उत्पन्न हो सकती है जो तर्कों का कारण बन सकती हैं। हमेशा अपने साथी पर भरोसा करें और अपने विचारों को उसके ऊपर न थोपें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आप एक रोमांटिक यात्रा के लिए छुट्टी की योजना बना सकते हैं। अपने जीवन साथी को लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकते हैं। आप एक साथ बहुत अच्छे समय का आनंद लेंगे। आप फिल्मों, खरीदारी या रात के खाने के लिए एक साथ जाएं रिश्ता मजबूत होगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके और साथी के बीच गलतफहमी प्रबल हो सकती है। दूरियां बढ़ सकती हैं। अपने साथी को समझाएं और दिखाएं कि आप उनकी देखभाल करना चाहते हैं। निश्चित रूप से स्थिति में सुधार होगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप एक साथ कई रोमांटिक क्षणों को साझा करेंगे। यदि आप एक दूसरे से दूर रहते हैं। तो आपको मिलने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। आप रिश्ते समृद्ध होंगे प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से ये दिन बेहतर रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप प्यार की तलाश में हैं तो प्रेम कहानी शुरू हो सकती है। अनिश्चिता के कारण आपको निर्णय लेना मुश्किल लगेगा। खुद पर विश्वास करे और आगे बढ़ें। पति- पत्नी के साथ आपका संबंध में तनाव होगा। भाई बहन के कारण झगड़ा हो सकता है। शान्ति बनाये रखें। तर्क से बचें।