मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। मंगल अब मीन राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में मार्गी होंगे। इस भाव से साहस, पराक्रम और भाइयों का विचार होता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि अब आपके छठे, नवम और दशम भाव पर होगी। मंगल के इस गोचर से आपका साहस बढ़ा हुआ रहेगा और छोटी यात्राओं से आपको लाभ होगा। इस समय भाइयों की मदद से आपको किसी संपत्ति का स्वामित्व भी प्राप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को नई और बड़ी नौकरी का प्रस्ताव अब मिल सकता है। कारोबारी वर्ग के लिए मंगल का यह गोचर आय के स्तोत्र बढ़ाने वाला रहेगा। रियल एस्टेट का काम कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा है।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023