फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से वृषभ में रहेंगे मंगल ग्रह, जानें 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर

Mon, 22 Feb 2021 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mars transit 2021 मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीचराशि तथा मकर राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्राणियों के शरीर में रक्त में सर्वाधिक प्रभाव डालने वाले महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 22 फरवरी की सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मेष की यात्रा समाप्त करके शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 अप्रैल की मध्यरात्रि 1 बजकर 10 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दीर्घकालिक योग साधना में लगे हुए भगवान शिव के पसीने की एक बूंद से उत्पन्न मंगल अत्यधिक साहसी, परिश्रमी और कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। जन्मकुंडली में इनके शुभ प्रभाव के फलस्वरूप समाज में अच्छी कामयाबी और ख्याति प्राप्त करता है। कुंडली में ये अपनी राशि या उच्चराशि में होकर केंद्र में हों तो ‘रूचक योग’का निर्माण करते हैं जो पंचमहापुरुष योग में से एक है। जिन जातकों की जन्म कुंडली में ये मांगलिक योग बनाते हैं उन्हें दांपत्य जीवन में कहीं न कहीं कठिनाइयों का सामना करना ही पड़ता है और विवाह में विलंब भी होता है। इसलिए जिनकी जन्मकुंडली में मांगलिक दोष हो उन्हें इस दोष की शांति अवश्य करा लेनी चाहिए। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीचराशि तथा मकर राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से धन भाव में गोचर कर रहे मंगल पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति तो बढ़ा सकते हैं किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। पड़ोसियों से रिश्ते बिगड़ने न दें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी गोचर शुभ रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
राशि में गोचर कर रहे मंगल कार्य व्यापार की दृष्टि से काफी उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। स्वास्थ्य और अपने मान सम्मान तथा सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति हर पल चैतन्य रहना होगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ जाएगी। अधिकारियों से मनमुटाव बढ़ने ना दें। मेहनती रहेंगे किंतु क्रोध भी अधिक करेंगे इसलिए संयम की परम आवश्यकता है। झगड़े विवाद से दूर रहें तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- 
राशि से व्यय भाव में गोचर कर रहे मंगल काफी भागदौड़ और कष्ट कर यात्राओं का सामना करवाएंगे। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। अधिक खर्च के परिणामस्वरूप आर्थिक तंगी से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर मिलने की संभावना कम ही रहेगी। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि-
राशि से लाभ भाव में गोचर कर रहे योगकारक मंगल आपकी सफलता आने वाली सभी बाधाओं का शमन करेंगे। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी अवसर अधिक अनुकूल है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
सिंह राशि वाले जातकों के लिए कर्मभाव में गोचर कर रहे मंगल व्यापारी वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करना हो, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा वालों के लिए स्थान परिवर्तन नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से भाग्य भाव में गोचर कर रहे मंगल कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से तो इनका प्रभाव सकारात्मक रहेगा किंतु कहीं न कहीं कार्य बाधा भी उत्पन्न कर सकते हैं। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव ला सकता है क्योंकि तुला राशि के लिए ये मारक बन जाते हैं। आपके पूर्व के जन्मों के किए गए फल भी मंगल के गोचर वाले प्रभाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और झगड़े विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझायें। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अपनी तैयारी के प्रति बहुत ध्यान देना होगा। 
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे मंगल दांपत्य जीवन में भी कुछ कड़वाहट ला सकते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। साझा व्यापार करने से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें, अन्यथा हानि की संभावना अधिक रहेगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि-
राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे मंगल आपके सभी अरिष्टों तथा शत्रुओं का शमन करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शीर्ष अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे। इस अवधि में चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि- 
राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे मंगल विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए कई तरह की सफलता के अवसर लाएंगे इसलिए अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आलस्य न करें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा कोई भी नया कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे मंगल पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं इसीलिए अपनी जिद्द एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। वाहन क्रय का योग। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि-
राशि से पराक्रम भाव में गोचर कर रहे मंगल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। सावधान रहें, आपके पास उधार मांगने वालों की संख्या बढ़ सकती है। लेन-देन के मामलों में भी अति सतर्क रहें अन्यथा आर्थिक हानि से बच नहीं सकते। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें