फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जून को मंगल का राशि परिवर्तन बढ़ा सकता है परेशानी, जानिए आपकी राशि पर असर

Thu, 11 Jun 2020 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
18 जून को मंगल अपनी राशि बदलने वाले हैं।
ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के स्वभाव और उनके द्वारा जातकों पर पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में बताया गया है। हर एक ग्रह अपने स्वभाव और स्थितियों के आधार पर प्रभाव डालता है। सभी नौ ग्रहों में मंगल को क्रूर और ग्रहों का सेनापति माना जाता है।

क्रूर दृष्टि रखने वाले शनि ऐसे लोगों को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
mars transit 2020
18 जून को मंगल अपनी राशि बदलने वाले हैं। मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन 18 जून को रात 8 बजकर 12 मिनट पर होगा। मंगल के मीन राशि में गोचर के बाद फिर 17 अगस्त को मेष राशि में जाएंगे। आइए जानते हैं मंगल के मीन राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा इसका असर।

शुक्र के उदय होने से मांगलिक कार्य फिर से आरंभ, इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव
 
विज्ञापन

3 of 14
राशि
मेष
मंगल के मीन राशि में गोचर से बारहवें भाव में होगा। बारहवां भाव व्यय और विदेश यात्रा के बारे में संकेत देता। यह मेष राशि के जातकों के लिए खर्चों में बढ़ोतरी लाएगा। तनाव पैदा हो सकता है।

रोजाना शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होने के साथ सेहत में भी होता है फायदा

4 of 14
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।परिवार में घर के सदस्यों संग कुछ मतभेद हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 14
मिथुन
मिथुन
मंगल का गोचर मिथुन राशि में दसवें भाव में हो रहा है। दसवां भाव करियर और नौकरी के बारे में बताता है। यह राशि परिवर्तन आपके प्रयासों में सफलता दिलाएंगा। जो लोग प्रतियोगी परिक्षाओं में लगे हुए हैं उनके लिए यह समय उत्तम रहने वाला होगा।
विज्ञापन

6 of 14
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह गोचर नौवें भाव में होगा। कुंडली में यह भाव उच्च शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में रुचि को बताता है। जो जातक लंबे समय से नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं और प्रयास में लगे हुए है उनके लिए बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक व्यापारिक गतिविधियों में लगे हुए हैं उनके लिए मुनाफा कमाने के लिए सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन

7 of 14
राशि
सिंह
मंगल का मीन राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए आठवें भाव में होगा। मंगल के मीन राशि में गोचर से आपके जीवन में कुछ अलग तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

8 of 14
राशि
कन्या 
मंगल का गोचर सातवें भाव में होगा। कुंडली का यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी से जुड़ा हुआ होता है। यह गोचर आपके रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है। 
 

9 of 14
राशि
तुला 
आपकी राशि में मंगल का गोचर कुंडली छठे भाव में होगा। कुंडली का छठा भाव शत्रुओं और किसी से मुकाबले से संबंध रखता है। ऐसे मे मीन राशि में मंगल का गोचर से आप अपने शत्रुओं पर जीत पाने में सफल होंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

10 of 14
राशि
वृश्चिक 
18 जून को मंगल का राशि परिवर्तन आपकी राशि में यह गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। कुंडली में पांचवां भाव बुद्धि और संतान का होता है। यह समय आपके लिए मिलाजुला अवसर प्रदान करने वाला होगा। इस दौरान इस राशि के जातकों को अपनी संतान से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मुद्दे पर बहस हो सकती। इसलिए धैर्य रखें यह सब बहुत ही थोड़े समय के लिए होगा।
 

11 of 14
राशि
धनु 
आपकी राशि में मंगल का गोचर चौथे भाव में होगा। कुंडली में चौथा भाव सुख का भाव कहा जाता है। संपत्ति में निवेश के लिए सुनहरा समय चल रहा है। किसी प्रॉपर्टी के खरीदने या बेचने के लिए यह बहुत ही अनुकूल समय है। मंगल का यह गोचर धनु राशि के जातकों के मां की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

12 of 14
राशि
मकर 
मकर राशि में मंगल का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। तीसरा भाव साहत और पराक्रम का होता है। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की समाज में सराहना होगी। आपके कुछ अटके हुए कार्य के पूरे होने की संभावना है।

13 of 14
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। यह भाव धन और परिवार से जुड़ा हुआ होता है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कहीं से अटका हुआ धन मिलने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन

14 of 14
राशि
मीन 
मंगल का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर सेहत और नकारात्मक प्रभाव डालेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें